
जम्मू-कश्मीर के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। (Photo- ANI)
Jammu Kashmir heavy rainfall: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लगातार भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। एक तरफ भारी बारिश के चलते जहां नदी-नाले उफान पर हैं तो दूसरी तरफ निचले इलाकों में लोगों को जलभराव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर सहित 15 राज्यों के लिए भारी बारिश का संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
भारी बारिश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील है। साथ भारी बारिश को देखते हुए कड़े निर्देश दिए है कि लोग नदियों, नालों और बाढ़ संभावित जगहों पर नहीं जाएं। अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। राहत और बचाव टीमों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है।
भारत मौसम विभाग (IMD) ने राजौरी समेत जम्मू संभाग के कई जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 2–3 दिनों के दौरान फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदियों-नालों से दूर रहने की अपील की है।
भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए 19 जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी।
कश्मीर मंडल के आयुक्त अंशुल गर्ग ने कहा, 'अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 19 जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से स्थगित किया जाता है।'
उन्होंने आगे कहा, '19 जुलाई से बालटाल और नुनवान या चंदनवाड़ी बेस कैंप से किसी भी श्रद्धालु को आगे यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा दोबारा कब शुरू होगी, इसकी जानकारी मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मौसम की स्थिति का व्यापक आकलन करने के बाद उचित समय पर जारी की जाएगी।'
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार की बारिश ने कई वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। लोगों ने आशंका जताई कि लगातार हो रही बारिश से फसलों और घरों को नुकसान पहुंच सकता है।
Updated on:
19 Jul 2026 11:08 am
Published on:
19 Jul 2026 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
मानसून
