
Johila Water Fall Shahdol Youth drowned in Johila Water Fall of Shahdol
Johila Water Fall Shahdol Youth drowned in Johila Water Fall of Shahdol - एमपी में एक शर्मनाक और दर्दनाक हादसा हुआ। एक युवक वाटर फॉल में डूब गया। युवक गहरे पानी में गोते लगाते रहा, जिंदगी बचाने के लिए जद्दोजहद करता रहा पर उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया। लोग उसके डूबने का तमाशा देखते रहे, और तो और उसकी मौत का वीडियो तक बनाते रहे। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था तभी वाटर फॉल में नहाते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
मध्यप्रदेश के शहडोल (Shahdol) में यह वारदात हुई। यहां एक युवक जोहिला फाल (Johilla Falls) में पिकनिक मनाने गया था लेकिन हादसे में उसकी डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे के समय वहां अनेक लोग मौजूद थे लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। लोग अपने मोबाइल पर उसका वीडियो बनाते रहे।
जोहिला फाल शहडोल मानपुर (उमरिया) के बीच स्थित है। पुलिस ने बताया कि शहडोल के बुढ़ार थाना के सरईकापा गांव का युवक प्रशांत साहू अपने दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मनाने आया था। प्रशांत जलप्रपात में नहाने चला गया लेकिन वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसने बाहर आने की कोशिश भी की लेकिन आखिरकार डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रशांत की तलाश शुरु की।
Updated on:
02 Jun 2024 09:55 pm
Published on:
02 Jun 2024 09:54 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
