22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

श्रद्धा, सेवा और शिव आराधना का संगम बनी कावड़ यात्रा, पुष्प वर्षा से स्वागत

बाड़मेर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगर में मालाणी महादेव कावड़ यात्रा के तत्वावधान में कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु पुरुष-महिलाएं सम्मिलित हुए। कावड़ यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। यात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे चारभुजा मंदिर, आजाद चौक से हुआ। इस अवसर पर महंत खुशाल गिरी, साध्वी अनुसूया, ब्रह्माकुमारी बहन बबीता, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी, संघ विभाग चालक मनोहरलाल बंसल, पूर्व सभापति दिलीप माली, भाजपा नगर अध्यक्ष किशन बोहरा, पृथ्वी चण्डक आदि की उपस्थिति रही। पूजन कार्यक्रम पं. संतोष के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।

Google source verification

बाड़मेर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगर में मालाणी महादेव कावड़ यात्रा के तत्वावधान में कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु पुरुष-महिलाएं सम्मिलित हुए। कावड़ यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। यात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे चारभुजा मंदिर, आजाद चौक से हुआ। इस अवसर पर महंत खुशाल गिरी, साध्वी अनुसूया, ब्रह्माकुमारी बहन बबीता, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी, संघ विभाग चालक मनोहरलाल बंसल, पूर्व सभापति दिलीप माली, भाजपा नगर अध्यक्ष किशन बोहरा, पृथ्वी चण्डक आदि की उपस्थिति रही। पूजन कार्यक्रम पं. संतोष के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। नगर में निकली भक्ति की गंगा
कावड़ यात्रा हनुमान मंदिर, गांधी चौक, स्टेशन रोड, अहिंसा सर्किल, शिव कुटिया, विश्वकर्मा सर्किल, भवानी गिरी मठ, पांच बत्ती चौराहा, तन सिंह सर्किल व गंगा गिरी मठ होते हुए जोशियों का पोल पार कर शिव शक्ति धाम, रातानाडा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। शोभायात्रा प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि इस दौरान शिव भक्ति से ओतप्रोत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। आदि शिव की झांकी, उगम सिंह सोलंकी की कांवड़, सुर संगीत कला संस्थान की सुर-संगीतमय शिव झांकी (अध्यक्ष रंजीकात के नेतृत्व में) यात्रा के आकर्षण का केंद्र रही।

भक्ति, सेवा और सम्मान का संगम
महंत खुशाल गिरी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान दत्तात्रेय के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर तगाराम राणेजा सरणु महिला कलश कावड़ यात्रियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कावड़ यात्रा संयोजक राहुल शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। शोभायात्रा संयोजक किशोर भार्गव, सह संयोजक उगम सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष दिलीप तिवारी, युवा संयोजक सुखदेव बजरंगी, दिलीप बंसल, गंगा विशन अग्रवाल, देवेंद्र सैन, पुखराज शर्मा, भैराराम माली, भुरसिंह दोहट, हमीर सिंह परिहार, निखिल गुप्ता, अभिषेक दवे, किशोर सोनी, हुकमीचंद खत्री, जगदीश पंवार, बृजेश कुमार, हेमंत सिंह, ओमनाथ, दुष्यंत शर्मा, प्रवीण जोशी, जोगेंद्र सर्राफ, तन सिंह महाबार।