10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्स में रखें ये एक चीज़, धन अर्जन में आ रही समस्याएं होंगी दूर

पर्स में रखें ये एक चीज़, धन अर्जन में आ रही समस्याएं होंगी दूर
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jul 26, 2018

purse

पर्स में रखें ये एक चीज़, धन अर्जन में आ रही समस्याएं होंगी दूर

ज्योतिष शास्त्र में गरीबी दूर करने के लिए कई उपाय उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से किसी प्रकार की ग्रह बाधा हो वह दूर हो जाती है। यदि किसी वजह से धन प्राप्त करने में कोई समस्या आ रही हो तो इन उपायों से वे सभी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

आइए जानते हैं किन उपायों से धन संबंधि समस्याएं होंगी दूर

आप किसी भी शुभ मुहूर्त जैसे अक्षय तृतीया, पूर्णिमा, दीपावली के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं। इसके बाद आप लाल रेशमी कपड़ा लें और उस लाल कपड़े में चावल के 21 दानें रखें। चावल के सभी 21 दानें खंडित नहीं होना चाहिए यानि कोई टूटा हुआ दान न रखें। उसके बाद उस कपड़े में उन दानों को बांध दें। इतना हो जाए तब आप देवी माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजन करें। पूजा में यह लाल कपड़े में बंधे चावल भी रखें। पूजन के बाद यह लाल कपड़े में बंधे चावल अपने पर्स में छुपाकर रख लें। ऐसा करने पर कुछ ही समय में धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगेंगी।

इन बातों का रखें खास ध्यान

पर्स में किसी भी प्रकार की अधार्मिक वस्तु नहीं रखनी चाहिए। ना ही पर्स में चाबियां रखना चाहिए। सिक्के और नोट अलग-अलग व्यस्थित ढंग से रखे होने चाहिए। किसी भी प्रकार की अनावश्यक वस्तु पर्स में न रखें। इन बातों के साथ ही व्यक्ति को स्वयं के स्तर भी धन प्राप्ति के लिए पूरे प्रयास करने चाहिए।