3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकर, तुला समेत इन राशियों पर है शनि की नजर, जनवरी 2023 तक रहें सतर्क

शनि के किसी भी राशि में गोचर करने की अवधि वैसे तो ढाई साल की होती है लेकिन कई बार इस ग्रह का राशि परिवर्तन 1 साल में दो बार भी हो जाता है।

2 min read
Google source verification
Capricorn horoscope today, libra horoscope today, zodiac sign astrology, lucky zodiac sign, astrology, tula rashi, maka rashi, मकर राशि, तुला राशि,

मकर, तुला समेत इन राशियों पर है शनि की नजर, जनवरी 2023 तक रहें सतर्क

शनि देव वर्तमान में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जहां ये 16 जनवरी 2023 तक विराजमान रहने वाले हैं। फिर इसके बाद शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि देव जिस राशि में स्थित होते हैं उस राशि समेत इनकी नजर अन्य 4 राशियों पर भी रहती है। जिनमें से दो राशियों पर शनि ढैय्या तो 3 पर शनि साढ़े साती का प्रभाव देखा जाता है। शनि के किसी भी राशि में गोचर करने की अवधि वैसे तो ढाई साल की होती है लेकिन कई बार इस ग्रह का राशि परिवर्तन 1 साल में दो बार भी हो जाता है। ऐसा शनि के वक्री अवस्था में जाने के कारण होता है। साल 2022 में भी शनि ने दो बार राशि बदली है।

2022 में शनि की स्थिति:
-28 अप्रैल 2022 तक शनि मकर राशि में विराजमान थे।
-29 अप्रैल को शनि ने कुंभ राशि में गोचर शुरू कर दिया था।
-फिर 5 जून से शनि ने अपनी वक्री चाल शुरू की।
-12 जुलाई को शनि ने वक्री अवस्था में एक बार फिर से अपनी पिछली गोचर राशि मकर में प्रवेश किया।
-23 अक्टूबर 2022 को शनि वक्री से मार्गी होंगे।
-साल 2022 के अंत तक मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे।
-17 जनवरी 2023 में अपनी गोचर राशि कुंभ में वापस आ जायेंगे।

तीन राशियों पर है शनि साढ़े साती: इस समय धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। जिनमें से धनु वालों पर इसका आखिरी चरण है, मकर वालों पर दूसरा तो कुंभ वालों पर पहला चरण चल रहा है। 17 जनवरी 2023 तक का समय मकर वालों के लिए सबसे कष्टदारी है। क्योंकि शनि साढ़े साती का दूसरा चरण काफी मुश्किल माना जाता है।

दो राशियों पर है शनि ढैय्या: वर्तमान में मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। ऐसे में इन राशियों के लिए समय थोड़ा भारी है। किसी भी काम में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: अपना हाथ देखकर ऐसे पता लगाएं कि आपकी किस्मत में सरकारी नौकरी है या नहीं?