
Libra zodiac sign prediction, aaj ka rashifal
आने वाला नया आंग्ल वर्ष 2018 का आरंभ सोमवार से होकर सोमवार पर ही समाप्त होगा। अंक शास्त्र की मान्यता से देखें तो वर्ष 2018 का कुल योग (01/01/2018) 4 आता है, जिसका स्वामी प्रजापति है। इस दृष्टि से हर्षल ग्रह अपनी सकारात्मक ऊर्जा मानववाद पर बिखेरेगा।
जानिए, भारतीय ज्योतिष शास्त्र की गणना से आपका यह आंग्लवर्ष 2018 आपके लिए क्या-क्या खुशियां, सुख, समृद्धि, सम्पत्ति एवं पदोन्नतियां लेकर के आने वाला है। इस वर्ष बहुत सी आश्चर्यजनक घटनाएं होंगी, जो विज्ञान, धर्म, अध्यात्म एवं प्राकृतिक दृष्टिकोण से पिछले कई वर्षों की आश्चर्यजनक घटनाओं को पीछे छोड़ देंगी।
तुला
वर्ष 2018 में इस राशि के जातकों का व्यक्तित्व का खिंचाव सहज ही कार्य को सफल संपादित करेगा।
जनवरी-फरवरी-मार्च
जनवरी में किए गए कार्यों की सफलता इस माह मिलेगी। नए अनुबंध से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कार्य क्षेत्र का चयन चुनौती वाला रहेगा। स्वभावगत निर्णय आगे बढ़ाएगा।
फरवरी माह में व्यापारिक लाभ का संयोग बनेगा। न्यायिक विजय भी संभव है। जनहित के कार्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मार्च में सामाजिकता में समय बीतेगा। कार्य विशेष के होने से जाग्रति बढ़ेगी। शासकीय अधिकारी से मुलाकात सफलता के रास्ते खोलेगी। नए मित्र का लाभ मिलेगा।
अप्रेल-मई-जून
अप्रेल में सहयोग की भावना उत्पन्न होगी। निम्नवर्ग का उत्थान करने का संकल्प तय होगा। लोगों का संगठन सहयोग के लिए आगे आएगा। शासकीय अनुदान संभव है।
मई में परिश्रम का लाभ मिलने से अन्य कार्य को भी तेज गति से संपादित करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र का चयन अन्य लोगों के लिए विकास कार्य बनाने का प्रयास करेंगे।
जून में स्थान परिवर्तन करते हुए लाभ तथा कार्य को उच्च स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे। पत्नी का सहयोग विशेष मिलेगा। महत्वपूर्ण महीना है ध्यान देवें।
जुलाई-अगस्त-सितम्बर
जुलाई में स्वास्थ्य का पाया कमजोर हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देवें। संक्रमण की समस्या सामने उत्पन्न हो सकती हैं। संतुलन करने से अनुकूलता मिलेगी।
अगस्त में व्यावसायिक नीतियों का अनुसरण करेंगे। लाभ तथा हानि का संतुलन करने का प्रयास अन्य क्षेत्र में आर्थिक पक्ष को बढ़ाएगा। विशिष्ट कार्य शैली का विस्तार होगा।
सितम्बर में व्यापारियों के लिए इस माह में नए क्षेत्र में निवेश का विकल्प अन्तरराज्यीय स्तर पर लाभ देगा। आर्थिक पक्ष की मजबूती के लिए बाजार की मांग पर ध्यान देवें।
अक्टूबर-नवम्बर-दिसम्बर
अक्टूबर में चिकित्सा से जुड़े लोगों को इस वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने की संभावना है। किए गए कार्यों की संपुष्टि कर लेवें। सहयोग के लिए आगे बढ़ें।
नवम्बर में सफलता मिलने से प्रसन्नता के साथ कार्य में दक्षता बढ़ेगी। स्वयं की ऊर्जा का परीक्षण करेंगें। लाभ के साथ-साथ सहयेाग की भावना जन्म लेगी।
दिसम्बर में पारिवारिक आयोजन सुखद होंगे। छोटे भाई का मंागलिक कार्य सम्पन्न होगा। अन्य व्यावसायिक इकाइयों का गठन करेंगे। अर्थ लाभ के लिए नीतियों का निर्माण करेंगे।
Published on:
27 Dec 2017 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
