
Saggitarius zodiac sign prediction, aaj ka rashifal
आने वाला नया आंग्ल वर्ष 2018 का आरंभ सोमवार से होकर सोमवार पर ही समाप्त होगा। अंक शास्त्र की मान्यता से देखें तो वर्ष 2018 का कुल योग (01/01/2018) 4 आता है, जिसका स्वामी प्रजापति है। इस दृष्टि से हर्षल ग्रह अपनी सकारात्मक ऊर्जा मानववाद पर बिखेरेगा।
जानिए, भारतीय ज्योतिष शास्त्र की गणना से आपका यह आंग्लवर्ष 2018 आपके लिए क्या-क्या खुशियां, सुख, समृद्धि, सम्पत्ति एवं पदोन्नतियां लेकर के आने वाला है। इस वर्ष बहुत सी आश्चर्यजनक घटनाएं होंगी, जो विज्ञान, धर्म, अध्यात्म एवं प्राकृतिक दृष्टिकोण से पिछले कई वर्षों की आश्चर्यजनक घटनाओं को पीछे छोड़ देंगी।
धनु
इस राशि के जातकों को यह वर्ष 2018 परा भौतिक अनुभूति अध्यात्म के समीप ले जाएगा। शक्तियों का अनुभव होगा।
जनवरी-फरवरी-मार्च
जनवरी में आध्यात्मिकता का विस्तार होगा। धर्म बल प्रबल होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आर्थिक संकट समाप्त होगा।
फरवरी में अनुकूल समय रहेगा। व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रबल बनेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
मार्च में व्यावसायिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव के बाद आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार अर्थ संकट दूर करेगा।
अप्रेल-मई-जून
अप्रेल में लाभ के मार्ग खुलेंगे। अन्य क्षेत्रों से भी कार्य की प्राप्तियां होगी। व्यावसायिक लाभ आकस्मिक मिलेगा।
मई में जीवन शैली में परिवर्तन होने से जनमानी माने जाएंगे। धर्म की दृष्टि से प्रबलता के साथ अपनी बात रखेंगे।
जून में आंशिक अस्थिरता तनाव उत्पन्न करेगी। थोड़ा- बहुत स्वास्थ्य में कमजोरी का अनुभव होगा। चिंतावाली बात नहीं है।
जुलाई-अगस्त-सितम्बर
जुलाई में नई ऊर्जा का समावेश होगा। गति-अवरोध दूर होंगे। लाभ तथा हानि का गणित समझ में आएगा।
अगस्त में उल्लास वाला वातावरण रहेगा। नए-नए संपर्कों का आर्थिक लाभ दिखाई देगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव संभव है।
सितम्बर में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। बड़ी सम्पत्ति का योग है। विशेष प्रयास करने पर सफलता संभव है।
अक्टूबर-नवम्बर-दिसम्बर
अक्टूबर में हस्तक्षेप होने से अस्थिरता होगी। अपने किसी व्यक्ति के द्वारा कोई बात बेचैन कर सकती है। अधिक सोचने से बचें।
नवम्बर में कार्य शैली में समयानुसार आवश्यकताओं का समावेश करेंगे। व्यापारिक लाभ दिखने लगेगा। निवेश संभव है।
दिसम्बर में समीक्षाओं का दौर रहेगा। सकारात्मकता तथा नकारात्मकता का विश्लेषण करके आने वाले समय को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
Published on:
27 Dec 2017 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
