1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा! धक्का लगने के बाद बिगड़ी तबीयत, युवक की मौत पर गांव में सनसनी

गोंडा के शाहपुर गांव में गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद जानलेवा बन गया। धक्का लगने के बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट और साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
नवाबगंज थाने की फोटो सोर्स पत्रिका

नवाबगंज थाने की फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुरानी चुनावी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। तत्काल उसे ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव में बुधवार दोपहर एक युवक की अचानक मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने इस घटना को महज बीमारी नहीं बल्कि साजिश और प्रताड़ना का नतीजा बताया है। मृतक के भाई ने गांव के एक बसपा नेता समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाहपुर के रहने वाले मोहम्मद अयान उर्फ भोलू के मुताबिक, उसके भाई मोहम्मद मुमताज की गांव के प्रधान प्रतिनिधि और बसपा से जुड़े राजिक उस्मानी से लंबे समय से राजनीतिक और व्यक्तिगत विवाद चल रहा था। यह रंजिश धीरे-धीरे गहराती गई। और बुधवार को इसका खतरनाक अंजाम सामने आया।

धक्का लगते ही जमीन पर गिरा बिगड़ी हालत

परिजनों का आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे राजिक उस्मानी के इशारे पर मोहम्मद फिरोज और फहीमुलहक उस्मानी मुमताज के घर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जिससे माहौल गरमा गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और आरोप है कि दोनों ने मुमताज के साथ धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मुमताज को जोर से धक्का दिया गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश हो गया। परिजन घबराकर उसे तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की होगी कार्रवाई

परिवार का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार उन्हें परेशान कर चुके हैं। और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते रहे हैं। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।