1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस हिरासत से भाग रहे आरोपी को पकड़ने दौड़े GRP सिपाही का ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा… लखनऊ रेफर

गोंडा स्टेशन पर आरोपी का पीछा करते समय GRP सिपाही आकाश सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनका एक पर कट गया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
गोंडा रेलवे स्टेशन फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा रेलवे स्टेशन फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा रेलवे स्टेशन पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जब हिरासत से भाग रहे एक आरोपी को पकड़ने के दौरान जीआरपी के सिपाही आकाश सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में उनका एक पैर कट गया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

गोंडा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया। जीआरपी में तैनात 29 वर्षीय सिपाही आकाश सिंह एक आरोपी को पकड़ने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनका दाहिना पैर बुरी तरह कट गया। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जीआरपी पुलिस ने एक व्यक्ति को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया था। देर रात स्टेशन परिसर में उससे पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी अचानक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने लगा। आरोपी को पकड़ने के लिए सिपाही आकाश सिंह तेजी से उसके पीछे दौड़े। भागते हुए आरोपी का पीछा करते समय आकाश सिंह का संतुलन बिगड़ गया। तभी वह सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनका एक पैर कट गया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला और बिना देर किए गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर

डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि कटे हुए पैर को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जीआरपी प्रभारी बोले- आरोपी को पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि सिपाही आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि भागने वाले आरोपी को बाद में पकड़ लिया गया है। आकाश सिंह मूल रूप से मऊ जिले के रहने वाले हैं। और कई वर्षों से गोंडा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में चिंता का माहौल है। वहीं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।