6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुंभ राशि वालों को 2018 में करना होगा संघर्ष लेकिन आखिर में मिलेगी जबरदस्त सफलता

इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2018 संघर्षों का लाभ, परिश्रम की सफलता तथा बौद्धिक प्रगति वाला रहेगा।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Dec 27, 2017

aqurious zodiac sign in hindi

Aqurious zodiac sign prediction, aaj ka rashifal

आने वाला नया आंग्ल वर्ष 2018 का आरंभ सोमवार से होकर सोमवार पर ही समाप्त होगा। अंक शास्त्र की मान्यता से देखें तो वर्ष 2018 का कुल योग (01/01/2018) 4 आता है, जिसका स्वामी प्रजापति है। इस दृष्टि से हर्षल ग्रह अपनी सकारात्मक ऊर्जा मानववाद पर बिखेरेगा।

जानिए, भारतीय ज्योतिष शास्त्र की गणना से आपका यह आंग्लवर्ष 2018 आपके लिए क्या-क्या खुशियां, सुख, समृद्धि, सम्पत्ति एवं पदोन्नतियां लेकर के आने वाला है। इस वर्ष बहुत सी आश्चर्यजनक घटनाएं होंगी, जो विज्ञान, धर्म, अध्यात्म एवं प्राकृतिक दृष्टिकोण से पिछले कई वर्षों की आश्चर्यजनक घटनाओं को पीछे छोड़ देंगी।

कुम्भ
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2018 संघर्षों का लाभ, परिश्रम की सफलता तथा बौद्धिक प्रगति वाला रहेगा।

जनवरी-फरवरी-मार्च
जनवरी में प्रतिष्ठा में अचानक वृद्धि होगी। कॅरियर का ग्राफ बढ़ेगा। योग्यता का लाभ दिखाई देगा। रणनीति मजबूत करें।
फरवरी में ऊर्जावान अनुभव करते हुए कार्य का विस्तार करेंगे। व्यावसायिक नीतियों का अनुपालन करते हुए लाभ प्राप्त करेंगे।
मार्च में शासकीय कार्य क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। इच्छित क्षेत्र का चयन प्रसन्नता देगा।

अप्रेल-मई-जून
अप्रेल में उच्च पद की प्राप्ति होगी। विभागीय समस्याओं का समाधान होगा। लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।
मई में समय की अनुकूलता बढऩे से नेतृत्व क्षमता को प्रबल बनाएंगे। संस्थाओं के द्वारा कार्य क्षेत्र में चुनौतियां भी आएंगी।
जून में आर्थिक संकट दूर होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। विदेश यात्रा का योग बनेगा। सुदूर क्षेत्र से मित्र व्यवसाय के लिए आगे बढ़ाएगा।

जुलाई-अगस्त-सितम्बर
जुलाई में स्वास्थ्य पक्ष नरम-गरम रहेगा। आंतरिक बेचैनी अनुभव होगी। परिवार में अस्थिरता दिखाई देगी, संयम रखें।
अगस्त में भागीदारिता से नुकसान होने की आशंका है। अंधविश्वास न करें। व्यावसायिक हानि हो सकती है।
सितम्बर में आर्थिक पक्ष मजबूत होने से गिले-शिकवे दूर होंगे। मित्रों का स्थान एवं महत्व समझ में आएगा।

अक्टूबर-नवम्बर-दिसम्बर
अक्टूबर में विवाह कार्य के योग बनेंगे। परिवार में उत्सवी माहौल रहेगा। लाभा तथा कार्यशैली का बदलाव दिखाई देगा।
नवम्बर में रणनीति के तहत कार्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने से सुरक्षा के साथ व्यावसायिक लाभ दिखाई देगा।
दिसम्बर में मिश्रित परिणाम होने से नए कार्य के लिए संकल्पित रहेंगे। विशेष लाभ के लिए परिवर्तन कर आगे बढ़ेंगे।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग