11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव के इर्द-गिर्द ही रहा लोकसभा चुनाव परिणाम

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के इर्द-गिर्द ही लोकसभा चुनाव के परिणाम रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 114 विधानसभा सीट पर लीड ली है, जबकि कांग्रेस गठबंधन ने 86 सीट पर जीत दर्ज की है। पिछले वर्ष प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 और कांग्रेस, तीसरा मोर्चा और अन्य ने 85 सीट जीतीं थी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

GAURAV JAIN

Jun 06, 2024

-7 लोकसभा सीट पर क्लीन स्वीप, 5 में भाजपा और 2 में कांग्रेस गठबंधन रहा आगे

- भाजपा की 114 विस सीट पर लीड , कांग्रेस गठबंधन की 86 सीट पर आगे रही

जयपुर. प्रदेश में विधानसभा चुनाव के इर्द-गिर्द ही लोकसभा चुनाव के परिणाम रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 114 विधानसभा सीट पर लीड ली है, जबकि कांग्रेस गठबंधन ने 86 सीट पर जीत दर्ज की है। पिछले वर्ष प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 और कांग्रेस, तीसरा मोर्चा और अन्य ने 85 सीट जीतीं थी। लोकसभा चुनाव में भी लगभग यही स्थिति रही है। सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ एक विधानसभा सीट का नुकसान हुआ है।

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 7 सीट ऐसी हैं, जहां की सभी विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों ने क्लीन स्वीप किया है। यहां लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। इनमें भाजपा ने पांच और कांग्रेस गठबंधन ने दो लोकसभा क्षेत्रों में क्लीन स्वीप किया है। दिलचस्प यह भी है कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के नतीजों में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

इन 7 सीटों पर क्लीन स्वीप

भाजपा ने अजमेर, जालोर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, झालावाड़ सीट पर क्लीन स्विप किया है। वहीं कांग्रेस गठबंधन ने दौसा और डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी विधानसभा सीट जीती हैं।

गहलोत के पुत्र वैभव सभी विस सीट पर हारे, वसुंधरा के पुत्र दुष्यंत ने सभी जीतीं...

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र की सभी आठों विधानसभा सीट पर पिछड़े। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीट पर लीड लेने में कामयाब हुए।

25 लोकसभा सीट की स्थिति : भाजपा-कांग्रेस कितनी विधानसभा सीट पर रहे आगे

1- गंगानगर- भाजपा 7, कांग्रेस 1

2- बीकानेर- भाजपा 4, कांग्रेस 4

3- चुरू- भाजपा 2, कांग्रेस 6

4- झुंझुनूं- भाजपा 4, कांग्रेस 4

5- सीकर- भाजपा 2, कांग्रेस गठबंधन 6 (सीपीआई)

6- जयपुर ग्रामीण- भाजपा 2, कांग्रेस 6

7- जयपुर शहर- भाजपा 5, कांग्रेस 3

8- अलवर- भाजपा 5, कांग्रेस 3

9- भरतपुर- भाजपा 2, कांग्रेस 6

10- करौली-धौलपुर- भाजपा 3, कांग्रेस 5

11- दौसा- भाजपा 0, कांग्रेस 8

12- टोंक-सवाईमाधोपुर- भाजपा 2, कांग्रेस 6

13- अजमेर- भाजपा 8, कांग्रेस 0

14- नागौर- भाजपा 3, कांग्रेस गठबंधन 5 (आरएलपी)

15- पाली- भाजपा 7, कांग्रेस 1

16- जोधपुर- भाजपा 5, कांग्रेस 3

17- जैसलमेर- बाड़मेर- भाजपा 2, कांग्रेस 6

18- जालोर- भाजपा 8, कांग्रेस 0

19- उदयपुर- भाजपा 7, कांग्रेस 1

20- डूंगरपुर-बांसवाडा- भाजपा 0, कांग्रेस गठबंधन 8

21- चित्तौडगढ़- भाजपा 8, कांग्रेस 0

22- राजसमंद- भाजपा 7, कांग्रेस 1

23- भीलवाड़ा- भाजपा 8, कांग्रेस 0

24- कोटा- भाजपा 5, कांग्रेस 3

25- झालावाड़- भाजपा 8, कांग्रेस 0