4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइबर ठगी का गढ़ बनता जा रहा ये राज्य, 7 महीने में 250 करोड़ से ज्यादा की हुई ठगी

Cyber Fraud Hub : जनवरी से अब तक यानी बीत 7 महीने में राज्य में कुल 250 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की वारदातों का खुलासा हो चुका है। ऐसे में साइबर ठगों के नेक्सस को तोड़ने के लिए सरकार ने एक खास का प्लान तैयार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Cyber Fraud Hub

Cyber Fraud Hub : भारत का दिल कहा जाने वाला मध्य प्रदेश साइबर ठगों का गढ़ बनते जा रहा है। साइबर पुलिस के तमाम प्रयासों और जागरूकता अभियानों के चलाए जाने के बावजूद इसी साल जनवरी से अब तक यानी बीत 7 महीने में राज्य में कुल 250 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की वारदातों का खुलासा हो चुका है। वहीं अब साइबर ठगों के नेक्सस को तोड़ने के लिए सरकार ने एक खास का प्लान तैयार किया है। इससे संभावना जताई जा रही है कि साइवर ठगी की वारदातों में लगाम लग सकेगी।

दरअसल जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के हर जिले में साइबर थाना खोलने जा रही है। फिलहाल, राज्य का एकमात्र साइबर थाना भोपाल में ही स्थित है। वहीं, क्राइम ब्रांच में भी साइबर अपराध दर्ज किए जाते हैं। ऐसे में अब सरकार साइबर एक्सपर्ट की नियुक्ति करने की तैयारी कर रही है ताकि तेजी से बढञ रहे इन साइबर अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें- सावधान! भोपाल की सड़कों पर घूम रहा है खूंखार टाइगर, दो दिन में 3 बार आया सामने, देखें वीडियो

जल्द ही किया जाएगा अमल

इसी कवायद के चलते अब जल्द ही जिलेभर में अत्यधिक साइबर डेस्क बैठेगा। आंकड़ों की बात करें तो साल 2022-23 में साइबर क्राइम से संबंधित 85,700 शिकायतें दर्ज हुई थी। वहीं, 2023- 24 में अबतक 3,20,000 शिकायतें दर्ज की जा चुकी है। साइबर ठगी के मामलों में कई गुना वृद्धि होने से सरकार ने अब यह खास प्लान तैयार किया है। जिस पर जल्द ही अमल किया जाएगा।