5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

28 फरवरी या 1 मार्च कब है महाशिवरात्रि? जानिए किन 3 राशियों पर भोलेनाथ की रहेगी विशेष कृपा

इस महाशिवरात्रि (Mahashivratri) 3 राशि वालों पर भगवान शिव की रहेगी कृपा दृष्टि। हर काम में सफलता मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
mahashivratri, Maha Shivratri 2022 date, Maha Shivratri date, MahaShivratri 2022,

28 फरवरी या 1 मार्च कब है महाशिवरात्रि? जानिए किन 3 राशियों पर भोलेनाथ की रहेगी विशेष कृपा

Maha Shivratri 2022 Date: महाशिवरात्रि पर्व शिव और शक्ति के मिलन का पर्व माना जाता है। वैसे तो प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ये पर्व मनाया जाता है। लेकिन फाल्गुन महीने में आने वाली मासिक शिवरात्रि सबसे खास होती है जिसे महा शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। शिव भक्तों के लिए ये दिन काफी खास होता है। इस साल ये पर्व 1 मार्च को मनाया जाएगा। जानिए किन राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी।

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए ये महाशिवरात्रि काफी खास रहने वाली है। भगवान भोलेनाथ आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपकी सारी मनोकामनाएं भगवान शिव पूरी करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि: आपके ऊपर भी भगवान शिव की कृपा रहेगी। हर काम में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है। यात्रा से भी धन प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत रहेगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। विदेश जाने का शुभ अवसर भी प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि: भगवान शिव की कृपा इस राशि के जातकों पर भी बनती हुई दिखाई दे रही है। रूके हुए काम पूरे होंगे। निवेश से लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। काम के चलते किए जाने वाली यात्रा से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल में बॉस का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: सुख-समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह का मकर राशि में गोचर, 4 राशि वालों को कर सकता है मालामाल