8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालदार परिवहन निरीक्षक: लॉकर में मिला 586 ग्राम सोना व 100 ग्राम चांदी

चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर हजारीखेड़ा के निकट ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के हत्थे चढ़े परिवहन विभाग का निरीक्षक महेश पारीक मालदार निकला। भीलवाड़ा में फ्लैट की तलाशी में लॉकर की चॉबी मिलने के बाद बुधवार को उसे खंगाला। रायला िस्थत एसबीआई में पत्नी के नाम लॉकर मिला।

2 min read
Google source verification

भीलवाड़ा.चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर हजारीखेड़ा के निकट ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के हत्थे चढ़े परिवहन विभाग का निरीक्षक महेश पारीक मालदार निकला। भीलवाड़ा में फ्लैट की तलाशी में लॉकर की चॉबी मिलने के बाद बुधवार को उसे खंगाला। रायला िस्थत एसबीआई में पत्नी के नाम लॉकर मिला। भीलवाड़ा एसीबी को तलाशी में लॉकर से 586 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी मिली। इसकी मार्केट मूल्य करीब 37 लाख रुपए आंकी जा रही है।

निरीक्षक पारीक के रायला में पैतृक मकान की तलाशी में भीलवाड़ा के आजादनगर में भूखंड के दस्तावेज मिले। यह भूखंड भी लाखों रुपए का बताया जा रहा है। स्थानीय एसीबी ने सम्पतिसम्बंधी रिपोर्ट अजमेर ब्यूरो को सौंप दी। यह सम्पति किस तरह अर्जित की गई, इसकी जांच होगी। जानकारी के अनुसार अजमेर एसीबी को सूचना मिली थी कि भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर जिला परिवहन विभाग के उड़नदस्ते के लोडिंग व भार वाहनों के चालकों से बकाया कर वसूली, दस्तावेज की जांच व एमवीएक्ट के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। एसीबी टीम ने चार घंटे रैकी के बाद उड़नदस्ते में शामिल परिवहन निरीक्षक महेश पारीक, चार गार्ड व चालक को पकड़ा। कार्रवाई के बाद भीलवाड़ा एसीबी ने सांगानेर रोड िस्थत विनायक रेजीडेंसी की तलाशी ली थी। रायला में भी तलाशी ली गई। भीलवाड़ा में तलाशी में निरीक्षक पारीक की पत्नी के नाम लॉकर निकला। यह लॉकर रायला एसबीआई में था। इस पर एसीबी निरीक्षक कल्पना की अगुवाई में एएसआई गोपाल जोशी, प्रहलाद पारीक व रामपाल साहू पत्नी को साथ लेकर दोपहर में रायला पहुंचे। यहां परिजनों के सामने लॉकर खोला गया। इसमें सोना-चांदी मिला।

देर रात तक पूछताछ, टीम अजमेर लौटी

अजमेर एसीबी ने निरीक्षक और गार्डों से मंगलवार देर रात पूछताछ की। इनसे मिली डेढ़ लाख की संदिग्ध राशि की रिकॉर्ड से मिलान किया। कार्रवाई के बाद निरीक्षक व अन्यों को छोड़ दिया गया। टीम सुबह अजमेर रवाना हो गई। टीम रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजेगी। इसमें सम्पति की रिपोर्ट भी जोड़ी जाएगी।