7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से अगले 45 दिन ये चार राशि वाले रहें सावधान, वरना हो सकती है कोई बड़ी अनहोनी

इन चार राशियों के लिए अशुभ रहेगा मंगल का गोचर
3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Aug 09, 2019

mangal rashi parivartan

ग्रहों के सेनापति मंगल ( mangal ) अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में मंगल को सेनापति कहा जाता है। मंगल ( Mangal ) उग्रता, युद्ध, प्रभाव, सक्ति और उर्जा का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी गोचरवश मंगल ( Mangal rashifal parivartan 2019 ) एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, वे सभी राशियों पर उसका प्रभाव डालते हैं। इस समय यानी 9 अगस्त को मंगल का सिंह राशि में प्रवेश हो रहा है। मंगल ग्रह एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। सिंह राशि ( Singh Rashi ) में गोचर करने से 12 राशियों में से 8 राशियों के लिए आने वाले 45 दिन बहुत शुभ और 4 राशियों के लिए बहुत खतरनाक रहने वाला है। आइए जानते हैं, मंगल ( Mangal ka rashi parivartan ) किन 4 राशियों का करने वाला है अमंगल...

इन चार राशियों के लिए अशुभ रहेगा मंगल का गोचर

मंगल के राशि परिवर्तन के होने से आपकी माता से विवाद हो सकता है। कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं, योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। कार्य स्थान पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

यह समय जमीन और ऋण के मामलों में संभलने का है। बिना वजह अपमान भी हो सकता है। करीब के लोग ही सहयोग प्रदान नहीं करेंगे। पानी के स्थान से दूर रहें और विवादों जोखिमों से दूर रहें।

इस दौरान आपके रोगों में लाभ होगा और वाहन सुख प्राप्त होगा, लेकिन संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस वजह से मन उदास हो सकता है। काम के प्रति उदासीनता रहेगी।

मंगल के राशि परिवर्तन से आपको ऋण मुक्ति होगी। कारोबार में रफ्तार मध्यम हो सकती है। निकट के लोग धोखा दे सकते हैं। संभलकर रहें। जोखिम पूर्ण कार्य न करें। परिवार में कलह सामने आ सकता है।

इस मंदिर में शिव अभिषेक करते ही नीला हो जाता है दूध, मिलते हैं ये संकेत

इनके लिए रहेगा शुभ

आर्थिक संपन्नता आएगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। इसके अलावा नया काम शुरू करने जैसे व्यापार या कोई नया प्रोजक्ट मिलने की संभावना बन रही है।

नौकरी मिलने के योग हैं और व्यापार में यात्रा का योग बनेगा। कर्मचारी परेशान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिल सकता है।

नये मित्र बनेंगे जो आगे चलकर आपके कई सारे कार्यों में मदद करेंगे। अतिरिक्त धन प्राप्त होने के संकेत हैं।

विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए नौकरी के कई मौके सामने आएंगे। परिवार का साथ मिलेगा।

मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान आपके पास कोई ऐसा मौका आएगा जो आपकी तरक्की में कारगर मददगार सिद्ध होगा।

इस दौरान आपको सुख और शांति मिलेगी। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। घरेलु मोर्चे पर सफल होंगे।

अतिरिक्त धन प्राप्ति के कई अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति से पूरा समय बीत जाएगा। आपके लिए यह समय उपयुक्त है। मंगल का सिंह राशि में गोचर लाभकारी रहेगा।