14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा में सेवा सदन रोड क्षेत्र की आयोजित मोहल्ला मिटिंग, उभरी आमजन की पीड़ा

भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका की शुक्रवार को सेवा सदन रोड क्षेत्र की आयोजित मोहल्ला मिटिंग में क्षेत्र के प्रबृद्ध जन अपनी पीड़ा रोक नहीं पाए और पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की अनदेखी को लेकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र सुबह से लेकर शाम सात बजे तक भीड़ से भरा रहता है। […]

less than 1 minute read
Google source verification
seva sadan samiti mohala camiti ki bethk

seva sadan samiti mohala camiti ki bethk

भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका की शुक्रवार को सेवा सदन रोड क्षेत्र की आयोजित मोहल्ला मिटिंग में क्षेत्र के प्रबृद्ध जन अपनी पीड़ा रोक नहीं पाए और पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की अनदेखी को लेकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र सुबह से लेकर शाम सात बजे तक भीड़ से भरा रहता है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने यहां एक तरफा यातायात व्यवस्था की थी, लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं चल पाई। यातायात पुलिस ने ही व्यवस्था से हाथ खिंच लिए। यहां पार्किग की सुविधा तक नहीं। 

उनकी पीड़ा थी कि यहां की नालियां अकसर चॉक रहती है। बारिश के मौसम में तो व्यवसायिक कॉम्पलेक्सों के बाहर सड़क पानी में डूब जाती है। नालियों का पानी दुकानों के भीतर तक घुस जाता है। नगर निगम को ड्रेनज को लेकर शिकायतें की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी चरमाई हुई।

शहर के प्रमुख बाजार एवं व्यस्त मार्ग में सेवा सदन रोड शुमार है। यहां करीब एक किलोमीटर के दायरे की सड़क के आधे हिस्सों में दोनों तरफ व्यवसायिक कॉम्पलेक्स है। इनमें निजी क्लिनिक, निजी लैब, ब्लड बैंक, निजी चिकित्सालय के साथ ही शहर की एक प्रमुख स्कूल भी है। इसी प्रकार यहां कोचिंग संस्थान व बैंक शाखा है। इसी सेवा सदन रोड से डाक्टर्स के आवास जुड़े है। इसी रोड से महात्मा गांधी चिकित्सालय की आवाजाही का रास्ता भी है। इसी मार्ग पर अग्रवाल समाज का उत्सव भवन भी है।