इससे पहले प्रज्वल ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा था कि वे 31 मई को अपने खिलाफ मामलों की जांच कर रही एसआइटी के समक्ष पेश होंगे। हासन से जद-एस के उममीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा के पौत्र प्रज्वल हासन में मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रेल को राजनयिक पासपोर्ट का उपयोग कर विदेश चले गए थे। हालांकि, तब तक अश्लील वीडियो वायरल हो चुका था मगर मामला दर्ज नहीं हुआ था।