
बूंदी. कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थिति अधिकारी व अन्य।
बूंदी. पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुवाहाटी (असम) से पीएम किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त का देशभर के पात्र किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिशरी ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरण किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम यहां कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ, जो वर्चुअली मुख्य समारोह से जुड़ा रहा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन पर किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के कुल 1 लाख 45 हजार 727 किसानों के खातों में 29 करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने तथा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन समान किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है, जिससे किसानों को कृषि कार्यों में सहूलियत मिलती है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, बूंदी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी मुकेश मोहन गर्ग एवं जिलेभर के किसान मौजूद रहें। अतिथियों ने कहा कि यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।
Published on:
14 Mar 2026 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
