
-अंबाला सिटी स्टेशन का होगा कायाकल्प
अंबाला. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंबाला रेल मंडल के अधीन अंबाला सिटी और सहारनपुर रेलवे स्टेशन सहित सात अन्य का काम जल्द पूरा होने वाला है।
रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने इन ट्रेनों का 98 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है और नववर्ष पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेलवे स्टेशनों की सौगात यात्रियों को मिल जाएगी। मंडल के 15 स्टेशनों का स्वरूप 387.87 करोड़ रुपये की लागत से बदला जा रहा है। अंबाला शहर रेलवे स्टेशन को 22.12 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसी प्रकार पटियाला स्टेशन पर 47.51 करोड़, धूरी जंक्शन 37.63, कालका 32.03, संगरूर 25.51, सरहिंद जंक्शन 25.12, आनंदपुर साहिब 24.21, रूपनगर 23.99, नंगल डैम 23.31, साहिबजादा अजीत सिंह नगर मोहाली 23.20, मलेरकोटला 22.93, अंब अंदौरा 22.04, यमुनानगर-जगाधरी 22, अबोहर जंक्शन 21.09 और सहारनपुर जंक्शन पर 15.18 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
स्टेशनों की स्थिति : अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन का कार्य 98 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इसी प्रकार कालका, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, संगरूर, अबोहर और धूरी का कार्य भी 98 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। वहीं अंब अंदौरा का 96 प्रतिशत, साबिजादा अजीत सिंह स्टेशन का 95 प्रतिशत, रूपनगर मोहाली का 60 प्रतिशत, नंगलडैम का 80 प्रतिशत, आनंदपुर साहिब 97 प्रतिशत, पटियाला 95 प्रतिशत, मलेरकोटला 85 प्रतिशत व सरहिंद रेलवे स्टेशन का 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।
Updated on:
30 Nov 2024, 5:55 PM IST
Published on:
30 Nov 2024, 5:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.