
चेन्नई. ओटीटी के बढ़ते क्रेज से फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव देखने को मिला है। इस बदलाव की वजह से एग्जीबिटर्स और इंडस्ट्री के लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसी बात को लेकर तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स कौंसिल (टीएफपीसी) की बैठक हुई जिसमें इन सभी बातों पर चर्चा हुई। बैठक में एकजुट होकर जो फैसला किय गया वह चौंकाने वाला है। बैठक के सभी लोगों ने 1 नवम्बर से शूटिंग पर रोक लगाने और पेंडिंग प्रोजेक्टस् को फिनिश करने का संकल्प किया है। एसोसिएशन की यह बैठक चेन्नई में हुई जिसमें तमिलनाडु थिएटर ऑनर्स एसोसिएशन, तमिलनाडु मल्टीप्लेक्स ऑनर्स एसोसिएशन और तमिलनाडु फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स सहित इंडस्ट्री के कई लोग और कार्यकारी सदस्य मौजूद थे। चर्चा के बाद एसोसिएशन ने चिंता से निपटने के लिए छह समाधान सुझाए हैं।
8 हफ्ते बाद ही ओटीटी पर रिलीज हो फिल्म
बैठक में सभी की सहमति से यह फैसला लिया गया है कि किसी भी बड़े स्टार की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज के 8 हफ्ते (2 महीने) बाद ही ओटीटी पर रिलीज किया जाए। बैठक में यह मामला भी आया कि कुछ अभिनेता और टेक्नीशियन कुछ प्रोडक्शन कंपनियों से एडवांस लेने के बाद दूसरी प्रोडक्शन कंपनियों के लिए काम करने चले जाते हैं। इससे भारी नुकसान होता है। इसलिए बेहतर होगा कि किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले एक्टर या टेक्नीशियन अपने पुराने प्रोजेक्ट्स को पूरा करें। इसमें खासकर अभिनेता धनुष का जिक्र आया, जिन्होंने एक साथ कई प्रोड्यूसर्स से एडवांस पैसे लिए हैं। प्रोड्यूसर्स से अपील की गई है कि वे अभिनेता की नई फिल्मों पर काम शुरू करने से पहले तमिल फिल्म निर्माता संघ से सलाह जरूर लें।
नया नियम पाबंद करेगा अभिनेताओं को
टीएफपीसी ने यह भी कहा वह एक नए नियम पर काम कर रही है जिससे सिनेमाघरों में फिल्मों को पूरा मौका मिले। नए नियम लागू होने के बाद यह तय किया जाएगा कि 16 अगस्त के बाद से कोई अभिनेता बिना जानकारी के किसी नई फिल्म पर काम न करे। टीएफपीसी ने प्रोड्यूसर्स से अपील की है कि वे किसी भी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले संघ को इसकी जानकारी दें। साथ ही पुरानी अधूरी फिल्मों की 30 अक्टूबर तक शूटिंग पूरी कर लें। एक्टर्स और एक्ट्रेसेज की फीस, टेक्नीशियन की सैलरी और दूसरे अन्य बढ़ते खर्च को भी नियमित करने की तैयारी है। इसके लिए तमिल फिल्म इंडस्ट्री का नए सिरे से गठन होगा।
Published on:
31 Jul 2024 01:53 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
