16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Palmistry: लाइफ में कितने धनवान होंगे आप, इस बारे में बताती है हाथ की ये रेखा

हस्तरेखा शास्त्र (Hastrekha Shastra) अनुसार रिंग फिंगर और सबसे छोटी उंगली के नीचे मौजूद छोटी-छोटी रेखाओं को धन रेखा कहते हैं। धन रेखा आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में बताती है।

2 min read
Google source verification
dhan_rekha.jpg

Palmistry: लाइफ में कितने धनवान होंगे आप, इस बारे में बताती है हाथ की ये रेखा

Money Line In Hand: मनुष्य के हाथ में कई तरह की रेखाएं होती है जिससे व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात करेंगे हाथ में मौजूद धन रेखा के बारे में। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति का पता चलता है। बाकी रेखाओं की तरह ये रेखा किसी एक स्थान से शुरू नहीं होती बल्कि ये हथेली में कहीं भी स्थित हो सकती है। जानिए धन रेखा से जुड़ी दिलचस्प जानकारी।

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार रिंग फिंगर और सबसे छोटी उंगली के नीचे मौजूद सीधी रेखाएं धन की रेखा कहलाती हैं। जिस व्यक्ति के हाथ में धन रेखा बिल्कुल सीधी हो और उसे कोई रेखा काट नहीं रही है तो ऐसा व्यक्ति खूब पैसा कमाता है। वहीं अगर ये रेखा लहरनुमा हो तो पैसा आता तो जरूर है लेकिन खर्च भी तुरंत हो जाता है।

धन रेखा के अलावा व्यक्ति के हाथ में मौजूद भाग्य रेखा भी आर्थिक स्थिति के बारे में बताती है। जिनकी हथेली में भाग्य रेखा कलाई से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत तक पहुंच जाए तो ऐसे लोग भाग्य के दम पर खूब पैसा कमाते हैं। इन्हें लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना कभी नहीं करना पड़ता।

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा मिलकर अंग्रेजी का M अक्षर बना रही है तो ये बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं रहती। 30 साल की उम्र के आस-पास इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाती है। जिन लोगों के हाथ में मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा और ह्रदय रेखा से मिलकर त्रिकोण की आकृति बन रही हो ऐसे लोगों को कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होती है।

जिन लोगों के हाथ में सूर्य पर्वत से कोई रेखा निकलकर भाग्य रेखा से मिलती है ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहती है। वहीं जिनकी हथेली में सारे ग्रह पर्वत उठे हुए हों ऐसे जातकों को भी लाइफ में खूब धन-दौलत प्राप्त होने के आसार रहते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या योगी आदित्यनाथ फिर बनेंगे यूपी के मुख्यमंत्री? जानिए क्या कहती हैं ज्योतिषीयों की भविष्यवाणी