
पंचायत चुनाव: एक कांग्रेस तो दूसरी भाजपा के पाले में
डॉ. आंबेडकर नगर (महू). महू जनपद में 5 जनवरी को हुए दो पंचायतों में सरंपच चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। इसके साथ ही जीते हुए प्रत्याशी को प्रमाण-पत्र भी दे दिए गए। रामपुरिया कदवाली में कांग्रेस समर्थित सकूबाई पूनमचंद और कांकरिया भाजपा समर्थित राहुल दसौरिया जीते।
धारनाका स्थित स्कूल में बने स्ट्रांग रूम सुबह 8 बजे इवीएम से गिनती शुरु हुई। जो कुछ देर में ही पूरी हो गई। इसके बाद जीते हुए प्रत्याशियों को तहसीलदार अभिषेक शर्मा ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। कांकरिया पंचायत में भाजपा समर्थित उम्मीदवार राहुल दशोरिया ने 56 मतों से जीत दर्ज की। इस पंचायत में सरपंच के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे। इस जीत पर ग्राम पंचायत कांकरिया में मंडल अध्यक्ष पुंजालाल निनामा, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र बाजडोलिया, पूर्व अध्यक्ष कमल पटेल, अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल दांदक, पार्षद सुभाष डावर, पूर्व सरपंच चिंटू सेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र जाट, विकास पाटीदार, विष्णु वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया। नवनिर्वाचित सरपंच राहुल दशोरिया ने कहा की यह जीत पंचायत के हर गरीब आदिवासी की है। मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी पंचायत क्षेत्र में जिन लोगो को पीएम आवास का लाभ नहीं मिला है, उन्हें पीएम आवास दिलाया जाएगा। इधर, रामपुरिया कदवाली पंचायत कांग्रेस समर्थित सकू बाई को 461 वोट मिले, निर्दलीय उम्मीदवार अन्नू बाई को 379, बीजेपी समर्थित अंगूर बाई निनामा 24 मत हर मिले।
Published on:
10 Jan 2023, 1:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.