24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वैक्सिन लगवाने के लिए लोगों में रुचि नहीं

दिनभर में महज 30 लोगों ने ही लगवाया डोज-तीसरी लहर से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग कर रहा तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shailendra shirsath

•

Updated: 27 Dec 2022, 12:49 AM IST

कोरोना वैक्सिन लगवाने के लिए लोगों में रुचि नहीं

कोरोना वैक्सिन लगवाने के लिए लोगों में रुचि नहीं

डॉ. आंबेडकर नगर (महू). कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे रही है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैयारी में जुट गई है। लेकिन इन सबके बीच अजीब बात है कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने बूस्टर डोज की भी शुरुआत की थी। लेकिन इस डोज को लगवाने में लोगों की कोई रुचि नहीं नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का टीका लगाने के लिए सिविल अस्पताल में सोमवार को भी वैक्सिनेशन अभियान चलाया। लेकिन दिनभर में यहां पर महज 30 लोग ही पहुंचे। जिन्होंने टीका लगवाया। वहीं इसमें 4 लोग ऐसे भी थे। जिन्होंने कोरोना का पहला ही टीका लगवाया।
कोरोना की तीसरी लहर की आमद को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी तैयारी में जुट गया है। स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में बैड के साथ ही अन्य संसाधनों को भी तैयार किया जा रहा है। सिविल अस्पताल में करीब 50 बेड तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही यहां पर लगे ऑक्सीजन प्लांट की मंगलवार को मॉकड्रील की जाएगी। इसमें प्यूरिटी, ऑक्सीजन की सप्लाई आदि को जांचा जाएगा। वहीं मानपुर स्वास्थ्य केन्द्र में लगे ऑक्सीजन प्लांट की पूर्व में ही जांच की जा चुकी है। जो कि पूर्ण रूप से सही पाया गया। बीएमओ योगेश सिंगारे ने बताया कि सैंपलिंग के लिए भी दो आरआरटी टीम तैयार कर ली गई है। जिसमें एक टीम मानपुर के लिए है तो दूसरी टीम महू के लिए है। जैसे ही निर्देश मिलेंगे वैसे ही जांच करना शुरू कर दी जाएगी।
मानपुर में 20 बैड तैयार
बीएमओ योगेश सिंगारे ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की आमद को देखते हुए तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। वहीं मानपुर में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट के साथ ही वेंटिलेटर बैड आदि व्यवस्था पूर्ण रूप से तैयार की जा चुकी है। यहां पर करीब 20 बैड तैयार किए गए हंै।
सिविल अस्पताल में 50 बैड करेंगे तैयार
सिविल अस्पताल प्रभारी एचआर वर्मा ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की आमद को देखते हुए अस्पताल में करीब 50 बैड तैयार किए जाएंगे। जो कि इस सप्ताह में पूरी तरह से तैयार कर लिए जाएंगे। साथ ही मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की जांच के लिए टैक्निशियन आएगा और चैक करेगा। यदि कोई खामी हुई तो उसे दुरुस्त करवाएंगे।
30 लोगों ने लगवाया डोज
सोमवार को सिविल अस्पताल में वैक्सिनेशन अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 30 लोगों ने पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। सोमवार को इन 30 लोगों में से 4 लोगों ने पहला ही डोज लगवाया है। साथ ही कुछ ने दूसरा और कुछ लोगों ने बूस्टर डोज भी लगवाया।