13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन चार कारणों से आती है गरीबी, भूलकर भी ना करें ऐसा काम

घर में खाना बने तो सबसे पहले गाय और कुत्ते के लिए खाना अलग निकाल दें और बाद में उसे गाय और कुत्ते को खिला दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।
2 min read
Google source verification
Poverty

Poverty

इस दुनिया में हर इंसान के जीवन में कुछ न कुछ समस्या जरूर होती है। कोई अपनी बीमारियों को लेकर परेशान है तो कोई अपने घर के माहौल को लेकर। लेकिन एक समस्या कॉमन है, जो हर व्यक्ति के जीवन में होती है। आज के समय में सभी लोग धन को लेकर काफी परेशान रहते है। दिन—रात कड़ी मेहनत करने के बाद कुछ लोगों को कामयाबी नहीं मिलती है। धन के बिना हर इंसान परेशान रहता है। आज आपको बताएंगे कि कुछ बुरी आदतों के कारण आर्थिक तंगी आती है।


रोजाना अपने बिस्तर को साफ...
ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति रोजाना अपने बिस्तर को साफ नहीं करते हैं उनके घर में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है इसलिए आप लोग अपने पूरे घर की साफ सफाई के साथ-साथ अपने बिस्तर को भी साफ कीजिए।

खाना खाने के बाद जूठे बर्तन...
अगर आप खाना खाने के बाद जूठे बर्तनों को ज्यादा देर तक रखते हैं तो इससे शनि का प्रभाव पड़ता है इसके अलावा अगर आप खाना खाने के तुरंत पश्चात जूठे बर्तनों को साफ कर लेते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है इसलिए आप खाना खाने के बाद जूठे बर्तन ना रखें।

यह भी पढ़े :— चमत्कारी शिव मंदिर, बिना आग के बनता है भोजन, गठिया और चर्म रोग होते है ठीक

थाली में खाना छोड़ना गरीबी का मुख्य कारण...
कई लोगों में ऐसी आदतें होती है कि वह आवश्यकता से अधिक भोजन अपनी थाली में परोस लेते हैं और वह उस भोजन को खा नहीं पाते हैं और खाना ऐसे ही छोड़ देते हैं परंतु शास्त्रों के मुताबिक थाली में खाना छोड़ना गरीबी का मुख्य कारण है।

सूर्यास्त के पश्चात घर में झाड़ू लगाना अशुभ...
शास्त्रों में उल्लेख किया गया है कि सूर्यास्त के पश्चात घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है अगर आप सूर्यास्त के पश्चात अपने घर में झाड़ू लगाते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आप अपनी खुशियों की सफाई कर रहे हैं।

गाय और कुत्ते को खिलाए खाना
घर में खाना बने तो सबसे पहले गाय और कुत्ते के लिए खाना अलग निकाल दें और बाद में उसे गाय और कुत्ते को खिला दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर हो जाती है। कहा जाता है हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करने से जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है।