
epfo- (फोटो- एआई जनरेटेड)
EPFO Money Withdrawal: केंद्र सरकार के उमंग एप (Umang App) के जरिए ईपीएफओ (EPFO) की कई सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। हालांकि, कई यूजर्स इन दिनों तकनीकी दिक्कतों की शिकायत कर रहे हैं। कुछ लोगों को EPF पासबुक खुलने में परेशानी हो रही है, जबकि कई यूजर्स क्लेम स्टेटस देखने या ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। अगर Umang App सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो आप सीधे ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी पासबुक भी देख सकते हैं और ऑनलाइन PF निकासी (Claim) की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।
सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां "Member Passbook" विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना UAN नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरकर लॉग इन करें।
लॉग इन करने के बाद आपके सामने सभी EPF खातों की जानकारी दिखाई देगी। जिस सदस्य आईडी (Member ID) की पासबुक देखनी है, उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपके खाते में जमा राशि, कर्मचारी और नियोक्ता के योगदान के साथ ब्याज की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
अगर आप PF का पैसा निकालना चाहते हैं, तो EPFO की सदस्य सेवा (Member e-Sewa) वेबसाइट पर जाएं और UAN तथा पासवर्ड से लॉग इन करें।
इसके बाद "Online Services" मेन्यू में जाकर "Claim (Form-31, 19, 10C & 10D)" विकल्प चुनें। यहां आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज कर उसे सत्यापित करना होगा।
बैंक वेरिफिकेशन के बाद "Proceed for Online Claim" पर क्लिक करें। अब अपनी जरूरत के अनुसार क्लेम का प्रकार चुनें, जरूरी जानकारी भरें और आवेदन सबमिट कर दें। यदि आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन लागू है, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके प्रक्रिया पूरी करें।
ऑनलाइन क्लेम करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका UAN एक्टिव हो। आधार, पैन और बैंक अकाउंट UAN से लिंक और सत्यापित होना चाहिए। इसके अलावा KYC पूरी होने पर ही ऑनलाइन क्लेम प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सकेगी। जरूरत पड़ने पर क्लेम स्टेटस भी इसी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन देखा जा सकता है।
Updated on:
13 Jul 2026 01:28 pm
Published on:
13 Jul 2026 12:47 pm
