14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने की हाजिर कीमतों में गिरावट, दिल्ली-जयपुर जैसे बड़े शहरों में जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

Gold Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, वैश्विक बजारों में और एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 14, 2026

Gold Price Today

Gold Price Today: सोने में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today 14th July 2026: सोने की कीमतों में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 110 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 100 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 80 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की कीमत बिना किसी बदलाव के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,43,460₹1,31,500₹1,09,700
मुंबई₹1,42,800₹1,30,900₹1,07,100
दिल्ली₹1,42,950₹1,31,050₹1,07,250
कोलकाता₹1,42,800₹1,30,900₹1,07,100
बेंगलुरु₹1,42,800₹1,30,900₹1,07,100
हैदराबाद₹1,42,800₹1,30,900₹1,07,100
केरल₹1,42,800₹1,30,900₹1,07,100
पुणे₹1,42,800₹1,30,900₹1,07,100
वडोदरा₹1,42,850₹1,30,950₹1,07,150
अहमदाबाद₹1,42,850₹1,30,950₹1,07,150
जयपुर₹1,42,950₹1,31,050₹1,07,250

MCX पर सोने-चांदी के भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमत में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.68 फीसदी या 950 रुपये की बढ़त के साथ 1,41,259 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.79 फीसदी या 1719 रुपये की बढ़त के साथ 2,19,437 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 0.52 फीसदी या 21 डॉलर की बढ़त के साथ 4,026.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.44 फीसदी या 17.49 डॉलर की बढ़त के साथ 4019.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.07 फीसदी या 0.04 डॉलर बढ़कर 58.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.12 फीसदी या 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 57.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

कच्चे तेल में भारी तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में आज मंगलवार को भारी तेजी देखी जा रही है। सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर ब्रेंट क्रूड 1.92 फीसदी या 1.60 डॉलर की बढ़त के साथ 84.85 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड इस समय 2.02 फीसदी या 1.58 डॉलर की बढ़त के साथ 79.72 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।