
Nestle India के Share में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)
TCS Share Price Rise: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 344 अंक की गिरावट के साथ 77,272.34 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 9 बजकर 30 मिनट पर 0.39 फीसदी या 300 अंक गिरकर 77,315 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.35 फीसदी या 85 अंक की गिरावट के साथ 24,130 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सबसे अधिक गिरावट ऑटो और रियल्टी शेयरों सेक्टर में देखने को मिली। बाजार में इस गिरावट के बावजूद कई शेयरों में खरीदारी देखी गई है। आइए जानते हैं कि निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में कौन-से शेयर शामिल दिखे।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर एनएसई पर 2.19 फीसदी या 21.15 रुपये की बढ़त के साथ 988 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 1.74 फीसदी, 1 महीने में -3.45 फीसदी और 1 साल में 47.99 फीसदी रिटर्न दिया है।
एयरटेल का शेयर सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर 1.65 फीसदी या 31.30 रुपये की तेजी के साथ 1933 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 0.35 फीसदी, 1 महीने में 6.04 फीसदी और 1 साल में 0.60 फीसदी रिटर्न दिया है।
सिप्ला लिमिटेड का शेयर सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर 1.70 फीसदी या 24.20 रुपये की बढ़त के साथ 1450.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 महीने में 4.49 फीसदी, 1 साल में -2.17 फीसदी और 3 साल में 40.83 फीसदी रिटर्न दिया है।
टीसीएस का शेयर सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर 1 फीसदी या 21.90 रुपये की बढ़त के साथ 2,203 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 5.15 फीसदी, 1 महीने में 1.97 फीसदी और 1 साल में -31.61 फीसदी रिटर्न दिया है।
नेस्ले इंडिया का शेयर सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर 0.87 फीसदी या 12.40 रुपये की बढ़त के साथ 1439.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने एक वीक में -2.11 फीसदी, 1 महीने में 4.73 फीसदी और 1 साल में 20.42 फीसदी रिटर्न दिया है।
Updated on:
14 Jul 2026 10:10 am
Published on:
14 Jul 2026 10:10 am
