14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crude Oil में भारी तेजी, 85 डॉलर के करीब पहुंची कीमतें, जानिए देश में क्या हैं आज Petrol-Diesel के रेट

Crude Oil Price Hike: अमेरिका ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ने के कारण Crude Oil की कीमत 85 डॉलर तक पहुंच गयी है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज पर फिर से नाकेबंदी का ऐलान कर दिया है। इससे क्रूड और महंगा होने की आशंका बढ़ गई है।
2 min read
Google source verification
Crude Oil Price Hike

Curde Oil के दाम 85 डॉलर तक पहुंच गए। (PC: ANI)

Petrol Diesel Price Today 14 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर एक बार फिर ग्लोबल ऑयल मार्केट पर साफ दिखने लगा है। मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतें करीब 2 फीसदी बढ़कर चार हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। अमेरिका की ओर से ईरानी जहाजों पर फिर से नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास हमलों की घटनाओं ने तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

चार हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे Crude Oil के दाम

मंगलवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 1.68 डॉलर यानी करीब 2 फीसदी बढ़कर 84.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 1.65 डॉलर यानी 2.1 फीसदी बढ़कर 79.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को ब्रेंट क्रूड में 9.6 फीसदी की तेज बढ़त दर्ज की गई थी, जो मई 2020 के बाद सबसे बड़ी एक दिन की तेजी रही।

14 जुलाई को Petrol Diesel के दाम

भारत में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में 14 जुलाई को जारी अपडेटेड रेट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली102.1295.20
मुंबई111.2197.83
कोलकाता113.5199.82
गुरुग्राम102.9795.64
नोएडा101.9695.44
चंडीगढ़101.5489.47
पटना113.3799.36
चेन्नई107.7699.55
बेंगलुरु110.8298.77
भुवनेश्वर108.97100.68
हैदराबाद115.69103.82
जयपुर113.1998.25
लखनऊ101.8695.36

नाकेबंदी और नए प्रतिबंधों का असर

संयुक्त समुद्री सूचना केंद्र (Joint Maritime Information Center) ने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड मंगलवार शाम से ईरान के सभी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की नाकेबंदी लागू करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज की सुरक्षा का खर्च उन देशों से लिया जाएगा, जिन्हें इस मार्ग से फायदा मिलता है। इनमें सऊदी अरब, यूएई, कतर, बहरीन और कुवैत शामिल हैं।

यूएई के टैंकरों पर हमला

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को होर्मुज के दक्षिणी समुद्री मार्ग में ओमान के समुद्री क्षेत्र के भीतर यूएई के दो तेल टैंकरों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला हुआ। इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।