
पश्चिम बंगाल में हुए भीषण रेल हादसे के बाद रेलवे ने इस रुट की 19 ट्रेनें रद्द कर दी। वहीं, कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने एक बयान जारी कर 9 ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने की जानकारी दी। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी। बता दें कि कंचनजंगा रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या 15 हो गई है वहीं, 60 से अधिक लोग घायल हैं। इसमें से 20 से 25 लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। रेलमंत्री ने मृतकों के लिए 10—10 लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया है। इसके अलावा गंभीर घायल को भी ढाई लाख की सहायता राशि दी जाएगी और 50 हजार मामूली घायल को मिलेंगे।
ये ट्रेनें हुई रद्द
मालगाड़ी की गलती
प्रारंभिक रूप से इस दुर्घटना का कारण सामने आ गया है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष जय वर्मा सिन्हा ने बताया है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मारी है। ऐसे में प्रारंभिक रूप से मालगाड़ी की गलती है।
ये भी पढ़ें:
Updated on:
17 Jun 2024 04:35 pm
Published on:
17 Jun 2024 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
