2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka Rashifal: मीन राशि वालों के कार्यों में रुकावट आ सकती है

Aaj ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 11, 2020

Aaj ka Rashifal: मीन राशि वालों के कार्यों में रुकावट आ सकती है

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधी है। जो बित गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। जो लाभकारी सिद्ध होगी।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: शासन प्रशासन की अड़चने आज आ सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुनें जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेना होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव है।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोलकर आप परेशानी में आ सकते है। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है। सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।