5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Registration Department: दो दिन बाद शुरू हुई रजिस्ट्री, शनिवार को भी खुलेगा कार्यालय, संपदा-2 की ट्रेनिंग भी दी जाएगी

पंजीयन विभाग में दो दिन बाद गुरुवार से संपत्तियों की रजिस्ट्री शुरू हो गई। दोपहर 3 बजे के बाद कंप्यूटर चालू होने के बाद 15 रजिस्ट्री हुई। दो दिन कार्यालय बंद रहा, उसकी भरपाई के लिए शनिवार को कार्यालय को खोला जाएगा। शनिवार को पक्षकार रजिस्ट्री करा सकेंगे। साथ ही उप पंजीयकों को संपदा-2 की […]

2 min read
Google source verification
Sampada-2 software is being implemented for registry in the registration department, - stamp duty evasion and fake registration will also be banned with the new software.

पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री के लिए लागू हो रहा है संपदा-2 सॉफ्टवेयर,- नए सॉफ्टवेयर से स्टांप ड्यूटी चोरी, फर्जी रजिस्ट्री पर भी लगेगी रोक

पंजीयन विभाग में दो दिन बाद गुरुवार से संपत्तियों की रजिस्ट्री शुरू हो गई। दोपहर 3 बजे के बाद कंप्यूटर चालू होने के बाद 15 रजिस्ट्री हुई। दो दिन कार्यालय बंद रहा, उसकी भरपाई के लिए शनिवार को कार्यालय को खोला जाएगा। शनिवार को पक्षकार रजिस्ट्री करा सकेंगे। साथ ही उप पंजीयकों को संपदा-2 की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 15 अगस्त से संपदा-2 लागू होने की संभावना है। इस सॉफ्टवेयर को पहले वैकल्पिक रखा जाएगा। जो व्यवहारिक दिक्कतें आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।

Ladli Behna Yojana: ‘तुम्हारी पार्टी बंद हो जाएगी लेकिन ये योजना बंद नहीं होगी’, CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशानाhttps://www.patrika.com/bhopal-news/ladli-behna-yojana-your-party-will-be-closed-but-this-scheme-will-not-be-closed-cm-mohan-yadav-targeted-congress-18882902

दरअसल बीते मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से हाई वोल्टेज हो गया था। इससे विभाग के पंखे, एसी, कंप्यूटर जल गए थे। इस कारण मंगलवार से पंजीयन कार्य ठप था। बिजली की फिटिंग, सर्वर लाइन व कंप्यूटर को सुधारने में दो दिन लग गए। दो दिन रजिस्ट्री नहीं होने से पडेंसी भी काफी बढ़ गई है। करीब 1200 दस्तावेज लंबित हैं। पक्षकार संपत्ति के पंजीयन के लिए विभाग के चक्कर काट रहा था। दोपहर 3 बजे सिस्टम चालू होने पर कार्यालय में भीड़ बढ़ गई। शुक्रवार व शनिवार को भी पक्षकार अपनी सपंत्ति की रजिस्ट्री करा सकते हैं।


संपदा-2 से यह आएंगे बदलाव

- संपत्ति की रजिस्ट्री कराने में अभी दो गवाह की जरूरत होती है, लेकिन संपदा-2 में गवाह की जरूरत नहीं पड़ेगी। आधार से फोटो व नाम लिया जाएगा। संपत्ति आधार से भी लिंक हो जाएगी।

-हाउसिंग बोर्ड, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, एमएसएमई को रजिस्ट्रार के अधिकार मिलेंगे, ताकि प्रॉपर्टी को बैंक में बंधक बनाने में परेशानी न हो।

-प्रॉपर्टी की आइडी होने से स्टाम्प शुल्क की चोरी रुकेगी। क्योंकि सेटेलाइट से संपत्ति दिख जाएगी। कितने मंजिल मकान बना है। या प्लॉट है। सडक़ पर है या सडक़ से हटकर संपत्ति है।

-एक क्लिक पर संपत्ति की रजिस्ट्री की जानकारी मिल जाएगी। इससे बेनामी संपत्ति पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी।

रजिस्ट्री के बाद नगर निगम को मैसेज जाएगा, जिससे नामांतरण आसान होगा। शुल्क की गणना भी होगी।