रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन खंडवा में ही होगाबुरहानपुर. अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ बुरहानपुर से जाएगी। अब तक ३०० भक्तों ने जाने की स्वीकृति दी थी, अब इसकी संख्या ४०० से अधिक पहुंच गई, क्योंकि अमरनाथ श्राइन बोर्ड से जारी सूची में मेडिकल के लिए बुरहानपुर में भी सुविधा शुरू कर दी। यहां जिला अस्पताल के डॉक्ïटर राजेश सोलंकी को अधिकृत किया है।हर साल लोग हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए कठिन तीर्थयात्रा करते हैं। यहां जाने से पहले मेडिकल अनिवार्य है। अधिकृत डॉक्टर से बने प्रमाण पत्र पर ही यहां जा सकते हैं। इसके लिए अब तक बुरहानपुर के भक्तों को खंडवा पर निर्भर रहना पड़ता था, जिस कारण बड़ी संख्या में भक्त खंडवा जाते थे, जिससे आर्थिक परेशान होती थी, लेकिन अब बुरहानपुर में ही मेडिकल की सुविधा दे दी।क्यों खास है यह गुफापौराणिक कथा के अनुसार इसी पवित्र गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी, जिसे वहां मौजूद एक कबूतर के जोड़े ने सुन लिया था। कहा जाता है कि वह कबूतर का जोड़ा आज भी गुफा में स्थित है, जो अमर पक्षी के नाम से प्रसिद्ध हैं। भक्तों की आस्था है कि बाबा बर्फानी के दर्शन करने से मोक्ष के द्वार खुलते हैं।यात्रा के लिए क्या जरूरीअमरनाथ यात्रा के फॉर्म भरना और मेडिकल प्रक्रिया पूरी करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक जरूरी कदम है। आपकी सुरक्षा और सफल यात्रा के लिए। सावधानीपूर्वक योजना बनाएं और दिशा.निर्देशों का पालन करें, ताकि आपकी यह आध्यात्मिक यात्रा यादगार और सुरक्षित बन सके।