1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जामनगर में रिवरफ्रंट परियोजना का शुभारंभ

रंगमती नदी को गहरा करने का काम शुरू, पहले चरण में खर्च होंगे 4 करोड़ जामनगर. शहर में ऐतिहासिक रंगमती नदी पर एक रिवरफ्रंट परियोजना का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। पहले चरण में 4 करोड़ रुपए खर्च में रंगमती नदी को गहरा करने का काम शुरू किया गया है।जामनगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक […]

less than 1 minute read
Google source verification

रंगमती नदी को गहरा करने का काम शुरू, पहले चरण में खर्च होंगे 4 करोड़

जामनगर. शहर में ऐतिहासिक रंगमती नदी पर एक रिवरफ्रंट परियोजना का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। पहले चरण में 4 करोड़ रुपए खर्च में रंगमती नदी को गहरा करने का काम शुरू किया गया है।
जामनगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिव्येश अकबरी ने रंगमती नदी के किनारे जाकर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मनपा अधिकारियों को रिवरफ्रंट के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर मनपा के सहायक आयुक्त भावेश जानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पहले दिन दो जेसीबी मशीनें काम पर लगाई गईं। अगले पांच दिनों में 15 से अधिक जेसीबी और हिताची मशीनें लगाई जाएंगी। यह परियोजना गुजरात राज्य की स्वर्ण जयंती समारोह के भाग के रूप में तथा जन भागीदारी से शुरू की गई है।
आगामी मानसून के दौरान नदी और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को हल करने के लिए यह कार्य शुरू किया गया है। इस दौरान वार्ड नंबर 17 के पार्षद पार्थ कोटडिया और पूर्व पार्षद महावीरसिंह जाडेजा भी उपस्थित थे।