11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान, भजन-गीतों की रही धूम

क्षत्रिय विकास परिषद-महिला विंग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनाया, जिसमें भजन-गीतों की धूम रही। फिल्मी गीतों पर झूमे। साथ ही कई गेम्स भी खेले गए।

Google source verification

क्षत्रिय विकास परिषद की महिला विंग की ओर से मणिनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया तथा नारी सशक्तिकरण पर भाषण, काव्य पाठ, गीत और भजन प्रस्तुत किए गए। कई गेम्स भी हुए। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संगठन की पदाधिकारी वेद भदौरिया ने किया। आशना चौहान, रेणु राजपूत, नीलम परिहार और रेणु गौतम ने आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।