3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वक्री शनि का मकर में गोचर इन राशियों के लिए महा- धन लाभ के बनाएगा योग

Shani Transit 2022: किसी राशि पर इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा तो किसी पर अशुभ। यहां आप जानेंगे किन राशियों के लिए ये गोचर धन लाभ के योग बनाएगा।

2 min read
Google source verification
shani, shani transit 2022, shani transit july 2022, shani gochar 2022, shani rashi parivartan 2022, shani gochar july 2022,

वक्री शनि का मकर में गोचर इन राशियों के लिए महा- धन लाभ के बनाएगा योग

Shani Gochar July 2022: शनि 12 जुलाई को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 17 जनवरी 2023 तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव समस्त राशियों पर पड़ेगा। किसी राशि पर इस दौरान शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी तो किसी पर शनि ढैय्या। किसी राशि पर इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा तो किसी पर अशुभ। यहां आप जानेंगे किन राशियों के लिए ये गोचर धन लाभ के योग बनाएगा।

शनि का स्वयं की राशि मकर में गोचर 3 राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। धन लाभ के विशेष योग बनेंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि: इस दौरान नौकरी वाले जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग नया काम शुरू करने जा रहे हैं उनके लिए ये समय शानदार है। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। रुके हुए और अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि: ये गोचर अचानक से धन लाभ होने के योग बना रहा है। कार्यक्षेत्र में अच्छा मुनाफा मिलने के आसार रहेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ कमाएंगे।

मीन राशि: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौपान छप्पर फाड़कर पैसा बरसने के योग बन रहे हैं। कई गुप्त स्त्रोतों से धन कमाने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को इंक्रीमेंट मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में अच्छी सफलता हासिल होगी।
यह भी पढ़ें: 5 दिन बाद बदलेगी शनि की चाल, 2 राशियों पर शनि ढैय्या तो एक राशि पर शनि साढ़े साती हो जाएगी शुरू

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader