3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिगरेट विवाद में दुकान मालिक की निर्मम हत्या

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार बेलगावी. जिले के बोडकेनट्टी गांव में सिगरेट पीने को लेकर हुआ विवाद खौफनाक रूप ले बैठा। दुकान मालिक पर चार युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी […]

less than 1 minute read
Google source verification
Shop owner brutally murdered in cigarette dispute

यल्लप्पा दुर्गप्पा नायक।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार

बेलगावी. जिले के बोडकेनट्टी गांव में सिगरेट पीने को लेकर हुआ विवाद खौफनाक रूप ले बैठा। दुकान मालिक पर चार युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के निवासी यल्लप्पा दुर्गप्पा नायक (48) के तौर पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात मोहनगा जत्रा से लौट रहे चार युवकों ने गांव में अपनी बाइक रोककर सिगरेट पीना शुरू किया। इसी दौरान दुकान बंद कर रहे यल्लप्पा को रोककर सिगरेट ले ली। सिगरेट पीने के बाद जब दुकानदार ने युवकों से पैसे मांगे, तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। यह बहस जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई और चारों युवकों ने मिलकर यल्लप्पा पर हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों ने घायल यल्लप्पा को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। पहले उन्हें नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया, फिर बेलगावी के केएलई अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद काकती थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आधे घंटे के भीतर ही आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रज्वल रामचंद्र पाटील (22), निखिल महेश चौगुले (22), विवेक राजेंद्र चौगुले (22) और श्रीधर रतन पाटील (21) के तौर पर की गई है।

काकती पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।