बूंदी के खेल संकुल में बैडमिंटन खेलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।
मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम, पेयजल परियोजनाओं सहित कई कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण
बूंदी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को छोटीकाशी में 123 करोड़ रूपए की लागात से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम, अमृत 2.0, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं सहित कई परियोजनाओं की सौगात दी और सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। बिरला ने कहा कि बूंदी की यह ऐतिहासिक धरती केवल त्याग और वीरता की गाथाओं से ही नहीं, बल्कि खेल और शिक्षा की दिशा में भी नई पहचान बना रही है। 7.30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम युवाओं के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है। आज से 3 वर्ष पूर्व हमने खेल संकुल परिसर में खिलाडिय़ों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने का संकल्प लिया था। मुझे प्रसन्नता है कि उस सपने को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़े हैं। ङ्क्षसथेटिक ट्रैक और आधुनिक स्वीङ्क्षमग पूल के बाद अब यह इंडोर स्टेडियम खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देगा। बिरला ने कहा कि बूंदी का खेल स्टेडियम आने वाले समय में पूरे प्रदेश का प्रमुख खेल केंद्र बनेगा और यहां से निकलने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि बूंदी का विकास, पर्यटन और उद्योग के साथ-साथ संस्कृति और परंपरा को भी नई ऊर्जा देगा।
400 करोड़ के निवेश से मिलेगी पर्यटन क्षेत्र में पहचान
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बूंदी की ऐतिहासिक धरोहरें और प्राकृतिक सौंदर्य इसे पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बनाते हैं। आने वाले वर्षों में 400 करोड़ रुपए के निवेश से बूंदी को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग के लिए बूंदी आकर्षण का बड़ा केंद्र बन सकता है। साथ ही एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्री और पत्थर उद्योग के क्षेत्र में भी यहां अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि संकट और आपदा के समय जनता के साथ खड़े रहना ही राजनीति की असली पहचान है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों को फसल नुकसान और मकानों के गिरने पर 100 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा।
यह मिलेगी इंडोर स्टेडियम में खेल की सुविधा
यहां वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, कुश्ती, बॉङ्क्षक्सग और बैडङ्क्षमटन जैसी खेलों की अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही ङ्क्षसथेटिक ट्रैक और स्विङ्क्षमग पूल जैसी सुविधाएं भी खिलाडिय़ों को अपने कौशल को निखारने का मंच देगी।
400 करोड़ के निवेश से मिलेगी पर्यटन क्षेत्र में पहचान
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बूंदी की ऐतिहासिक धरोहरें और प्राकृतिक सौंदर्य इसे पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बनाते हैं। आने वाले वर्षों में 400 करोड़ रुपए के निवेश से बूंदी को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग के लिए बूंदी आकर्षण का बड़ा केंद्र बन सकता है। साथ ही एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्री और पत्थर उद्योग के क्षेत्र में भी यहां अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि संकट और आपदा के समय जनता के साथ खड़े रहना ही राजनीति की असली पहचान है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों को फसल नुकसान और मकानों के गिरने पर 100 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा।
हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचे यह है संकल्प
बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचे। इसी दिशा में बूंदी में 34.34 करोड़ रुपए की लागत से 36 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाकर शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा चंबल-बूंदी पेयजल परियोजना से 5 हजार से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब बूंदी में जल की कमी, लीकेज और अनियमितता जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
ग्रामीण कनेक्टिविटी होगी मजबूत
बिरला ने कहा कि ग्रामीण अंचल की तरक्की के लिए सडक़ और पुलों का निर्माण प्राथमिकता में है। आज जिन 16 कार्यों की नींव रखी गई, उनमें ठीकरियाकलां में मेज नदी पर पुल, एनएच-52 से कैथूदा तक सडक़ और कई ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। 44 करोड़ रुपए की लागत से यह सडक़ और पुलिया बनेंगी, जिससे ग्रामीण कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
Published on:
24 Sept 2025 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग