25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पेट्रोल पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़, स्टॉक खत्म होने से 9 बजे ही करना पड़ा बंद

Petrol- भोपाल और इंदौर में अफवाह से लगी लंबी कतारें

2 min read
Google source verification
अफवाह से भोपाल और इंदौर में लगी लंबी कतारें

अफवाह से भोपाल और इंदौर में लगी लंबी कतारें- File pic

Petrol- भोपाल/इंदौर. अमरीका-ईरान युद्ध के चलते अफवाहों का बाजार गर्म है। रसोई गैस सिलेंडर को लेकर कुछ दिन ‘हाहाकार’ जैसे हालात रहे। अब मंगलवार को पेट्रोल पम्पों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। भोपाल, इंदौर, आगर मालवा सहित अन्य जगह से ऐसी खबरें आईं। भोपाल में प्रगति पंप पर वाहनों की कतारें देखी गईं। इंदौर के पलासिया पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया। रात करीब 9 बजे ही पंप बंद करना पड़ा।

डीजल-पेट्रोल पर तेल कंपनियां नियम बदल रही हैं। पहले पंप वालों को 4-5 दिन की उधारी पर डिपो से ईंधन की सप्लाई हो जाती थी। अब कंपनियां नकद राशि मांग रही हैं। इसके असर से कुछ पंपों पर ईंधन की कमी देखी जा रही है। हालांकि पंप संचालकों का कहना है कि पर्याप्त डीजल-पेट्रोल उपलबध है। जो कंपनियों को नकद भुगतान कर रहे हैं, उन्हें परेशानी नहीं है।

मप्र पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया, एक टैंकर ईंधन की कीमत करीब 14 लाख होती है। पहले कंपनियां 4-5 दिन की उधारी कर लेती थीं, पर अब नकद मांग रही है।

स्टॉक खत्म होने से रात करीब नौ बजे बंद करना पड़ा

इंदौर में मंगलवार शाम रसोमा पेट्रोल पंप, किला मैदान पंप, एयरपोर्ट रोड, विजय नगर, एलआइजी सहित अन्य पंप पर
भीड़ बढऩे लगी। लगभग आधे घंटे में लंबी कतारें नजर आईं। पलासिया पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म होने से रात करीब नौ बजे बंद करना पड़ा।

अफवाह फैलाई तो कार्रवाई

जिला प्रशासन के अनुसार, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ट्रांसपोर्ट की दिककत के कारण कुछ पंप पर सप्लाई कम पहुंची थी।

एलपीजी बुकिंग के नए नियम तत्काल लागू

पेट्रोल की कमी की अफवाह के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर फिर बदलाव किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 25 दिन की बुकिंग को बढ़ाकर 35 दिन कर दिया है। यह उन उपभोक्ताओं के लिए जिनके पास दो सिलेंडर का
कनेक्शन है। सिंगल सिलेंडर वालों के लिए बुकिंग अवधि 25 दिन रहेगी। उज्जवला वाले उपभोक्ताओं की बुकिंग 45 दिन बाद स्वीकार की जाएगी। इसी तरह 10 किलो वाले कम्पोजिट घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 18 दिन बाद की जाएगी। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति शासन के आदेशानुसार आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है। एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश इकाई की ओर से आरके गुप्ता ने बताया कि नए नियम तत्काल लागू कर दिए गए हैं।