
summer camp
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश, प्रदेश के स्कूलों में होंगे आयोजन
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन होगा। एक माह तक खेल सहित कई गतिविधियां आयोजित कराई जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में 13 मई से इसकी शुरुआत होगी। लोक शिक्षण संचालनालय कमिश्नर शिल्पा गुप्ता ने इसके संंबंध में निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए इन कैम्प में इनडोर गेम्स के साथ अन्य रचनात्मक कार्य बच्चों को सिखाएं जाएंगे। यहां पेटिंग, डांस, संगीत जैसी गतिविधियां कराई जाना है। इस दौरान स्कूलों में शिक्षक मौजूद रहेेगे। इनके अलावा प्रशिक्षण देने एक्सपर्ट की व्यवस्था जिला स्तर पर व्यवस्था करनी होगी।
समर कैम्प 13 मई से शुरू होकर 13 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बीस दिन तक गतिविधियां कराई जानी है। इसमें भाग लेने वाले बच्चों को रजिस्ट्रेशन करना है। इनका आयोजन सुबह 8 बजे 11 बजे तक होगा।
Published on:
10 May 2024 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
