
चेन्नई. तमिलनाडु को सोमवार को चार नए निगम मिले जिनका मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुभारंभ किया। स्टालिन ने राज्य सचिवालय से वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के जरिए नए पुदुकोट्टै, तिरुवण्णामलै, नामक्कल और करैकुडी निगमों का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने पटाखे फोडकऱ और मिठाइयां बांटकर इन नगर पालिकाओं के निगमों में अपग्रेड होने का जश्न मनाया और राज्य सरकार को उनके अनुरोध को पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया। इन चार नगर पालिकाओं को ग्राम पंचायतों और अन्य स्थानीय निकायों को मिलाकर निगमों में अपग्रेड किया गया। जहां पुदुकोट्टै निगम का गठन पुदुकोट्टै नगरपालिका के साथ 11 ग्राम पंचायतों को मिलाकर किया गया, वहीं तिरुवण्णामलै निगम का गठन 18 पंचायतों और आदि अन्नामलै शहर को तिरुवण्णामलै नगरपालिका के साथ मिलाकर किया गया। नामक्कल नगर पालिका में 12 ग्राम पंचायतों को मिलाकर नामक्कल निगम का गठन किया गया था और मौजूदा करैकुडी नगर पालिका में दो नगर पंचायतों और पांच ग्राम पंचायतों को मिलाकर करैकुडी निगम का गठन किया गया।
25 हुई निगमों की संख्या
तमिलनाडु में 21 निगम, 138 नगर पालिकाएं, 490 नगर पंचायतें हैं और स्थानीय लोगों की मांग थी कि नगर पंचायतों को पंचायतों में, पंचायतों को नगर पालिकाओं और नगर पालिकाओं को निगमों में अपग्रेड किया जाए। इसके अनुरूप, फरवरी में राज्य विधानसभा में नगर प्रशासन मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था कि पुदुकोट्टै, तिरुवण्णामलै, नामक्कल और करैकुडी की चार नगर पालिकाओं को निगमों के रूप में अपग्रेड किया जाएगा, जिसके बाद स्टालिन ने मार्च में इसकी घोषणा की। इन नए चार निगमों के साथ तमिलनाडु में निगमों की कुल संख्या बढकऱ 25 हो गई।
विकास को बढ़ावा मिलेगा
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नए निगम बनाने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। तमिलनाडु देश के सबसे अधिक शहरीकृत राज्यों में से एक था और 2011 की जनगणना के अनुसार, शहरी आबादी 48.45त्न थी। अब अनुमान है कि राज्य में शहरी आबादी बढकऱ 53त्न हो गई है।
Published on:
12 Aug 2024 07:45 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
