खासकर सुबह के समय स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और आफिस वर्क करने वाले लोगों को निकलने में मुश्किल हुआ लेकिन बड़ी परेशानी उन लोगों को हुई जहां पानी निकासी का इंतजाम नहीं होने से गली-मोहल्लों में लबालब पानी भर गया। नाली की गंदगी सड़कों और घरों तक पहुंच गई। लोगों को गंदगी और बदबू से परेशान होना पड़ा। शहर के वार्ड क्रमांक 6 में जाम नालियां की गंदगी सड़कों पर आ गई। यही हाल शहर के लगभग अधिकांश मोहल्लों में देखने को मिला। नगरपालिका के बदइंतजामी के चलते लोगों के लिए बारिश आफत साबित हो रही है।