24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएसएस के कार्यकर्ता पर वर्ग विशेष द्वारा हमला करने के विरोध में नगर बंद करवाया

पुलिस ने 2 महिला व दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया-प्रशासन की सूझबूझ से बड़ा विवाद टला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shailendra shirsath

•

Updated: 17 Jan 2023, 8:48 PM IST

आरएसएस के कार्यकर्ता पर वर्ग विशेष द्वारा हमला करने के विरोध में नगर बंद करवाया

आरएसएस के कार्यकर्ता पर वर्ग विशेष द्वारा हमला करने के विरोध में नगर बंद करवाया

गौतमपुरा. सोमवार रात्रि को संघ के कार्यकर्ता बैठक कर हिंगोट युद्ध मैदान के पास बनी मल्टी के पास से गुजर रहे थे, तभी वर्ग विशेष के लोगों ने उन पर हम हमला कर दिया। पत्थर फेंकने से देपालपुर निवासी आरएसएस कार्यकर्ता अमन जायसवाल की कार के शीशे टूट गए । हमले की सूचना जायसवाल ने संघ के कार्यकर्ताओं को बताई। रात्रि में ही संघ के कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे व आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग के साथ सुबह नगर बंद करने का आह्वान कर दिया। मंगलवार को सुबह से ही नगर पूर्ण रूप से बद हो गया। हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया व सडक़ पर बैठकर नारेबाजी की। पूरे नगर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। प्रशासन की सूझबूझ से मामले को सुलझा लिया गया। एसडीएम रवि वर्मा, एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने, एसडीओपी नीलम कन्नौज व टीआइ अरुण सोलंकी ने हिंदू संगठन के प्रतिनिधि मंडल से बात करके े मामले की जांच कर आरोपितों पर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद थाने के घेराव को समाप्त किया। 12 बजे पूरा नगर खुल गया। प्रशासन व हिंदू संगठन के तालमेल के बाद पूरे नगर ने राहत की सांस ली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले दो पुरुष व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। विवाद की स्थिति ना बने इसलिए सुबह से ही आसपास के थाने के बड़ी संख्या में पुलिस बल थाने व नगर मे तैनात कर दिया गया था।