4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क निर्माण में कम डामर का इस्तेमाल कर रहा ठेकेदार, पटरी में मुरुम की जगह डाली गई मिट्टी

उमरिया जिले के तहसील बिरसिंहपुर पाली के ममान से जमड़ी और बड़वाही से इटौर तक प्रधानमंत्री सडक़ निर्माण में ठेकेदार मनमानी की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां डामर की सही परत बिछानी थी, वहां कम कम डामर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं सडक़ के अगल-बगल मुरूम डाला जाना था लेकिन खेत […]

less than 1 minute read
Google source verification
Prime Minister Village Road Construction

Prime Minister Village Road Construction

उमरिया जिले के तहसील बिरसिंहपुर पाली के ममान से जमड़ी और बड़वाही से इटौर तक प्रधानमंत्री सडक़ निर्माण में ठेकेदार मनमानी की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां डामर की सही परत बिछानी थी, वहां कम कम डामर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं सडक़ के अगल-बगल मुरूम डाला जाना था लेकिन खेत की मिट्टी डाल दी गई।
प्रधानमंत्री सडक़ योजना एवं मुख्यमंत्री सडक़ योजना को कैसे पलीता लगाया जा रहा है, इसका अनुमान बिरसिंहपुर पाली के जमड़ी से ममान बड़वाही से इटौर में बनी सडक़ व पुलिया को देखकर लगाया जा सकता है। दोनों सडक़ंे कुछ ही सालों में जर्जर हो गई तो कुछ सडक़ व पुलियों का वजूद ही मिट गया। बड़वाही और ममान के ग्रामीणों की माने तो गांव से शहर को जोडऩे वाली दो महत्वपूर्ण योजनाएं सरकार के द्वारा चलाई जा रही है जिसमें पहले प्रधानमंत्री सडक़ योजना व दूसरी मुख्यमंत्री सडक़ योजना के तहत समूचे प्रदेश में हजारों किलोमीटर सडक़ें बनाई गई है, लेकिन यहां इन सडक़ों के निर्माण में मनमानी की गई है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ के सब इंजीनियर श्री पालीवाल का कहना है कि निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।