5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वांचल में ISIS की धमक…कुशीनगर से ISIS एजेंट गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से आईएसआईएस के आतंकी रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया है। सेल सूत्रों के मुताबिक रिजवान अहमद 2015 से आईएसआईएस से जुड़ा था।

2 min read
Google source verification
Up news, kushinagar

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, ISIS एजेंट गिरफ्तार

कुशीनगर जिले से शनिवार की शाम दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर सेल ने ISIS के एजेंट को धर दबोचा, इसका नाम रिजवान बताया गया है। स्पेशल सेल लगातार इसके एक्शन पर नजर रखी हुई थी, पुख्ता जानकारी मिलते ही इसे हिरासत में ले लिया गया है।

रिजवान पर लगातार रखी जा रही थी निगरानी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, रिजवान कथित तौर पर ISIS से जुड़ा हुआ था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। रिजवान की गिरफ्तारी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

शनिवार देर शाम दिल्ली की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

इंस्पेक्टर निशांत दहिया के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम शनिवार की देर शाम नगर के छावनी पहुंची। कोतवाली पुलिस के सहयोग से रिजवान अहमद को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से रिमांड मिलने पर स्पेशल सेल उसे लेकर दिल्ली रवाना हो गई।

भारत में ISIS से युवाओं को जोड़ने का सौंपा गया था काम

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रिजवान को मुंबई में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका था, उस समय उसके पास से कई राष्ट्रविरोधी सामग्री बरामद हुई थी। पुलिस अब उससे आगे की पूछताछ कर रही है। सेल सूत्रों के मुताबिक रिजवान अहमद 2015 से आईएसआईएस से जुड़ा था। उसे भारत मे आईएसआईएस के लिए युवाओं की भर्ती का काम सौंपा गया था। इसके कब्जे से सेल ने बम बनाने का समान बरामद किया है। इसके कब्जे से कई आपत्तिजनक रिकॉर्ड आदि बरामद किया गया है।

ट्रांजिट रिमांड लेकर स्पेशल सेल दिल्ली रवाना

कुशीनगर के सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद उसका ट्रांजिट रिमांड लेकर दिल्ली पुलिस दिल्ली रवाना हो गई। पुलिस टीम ने उसके मोबाइल फोन, लैपटाप और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों को भी जब्त किया है।वर्ष 2017 से वर्ष 2023 तक वह मुंबई की सेंट्रल जेल में बंद था। जमानत मिलने के बाद से वह फरार था और फिर से आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया था।