24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरिंग के केस से नाम निकालने के लिए 1.80 लाख में सिपाही ने किया सौदा, वायरल हुआ ऑडियो…महकमे में हड़कंप

कुशीनगर में एक मुकदमे से नाम निकालने को लेकर एक सिपाही ने आरोपी से रिश्वत की डिमांड की, यह ऑडिया वायरल होते ही हड़कंप मच गया, एसपी केशव कुमार ने जांच के बाद कारवाई की बात कही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Up news, Kushinagar

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, सिपाही पर रिश्वत लेने का आरोप

कुशीनगर जिले में एक वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है, यहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुए एक फायरिंग कांड से जुड़ा नया मामला सामने आया है। इस घटना से संबंधित दो कथित ऑडियो वायरल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक मामला 9 नवंबर 2025 को हुई फायरिंग की घटना से संबंधित है। बभनौली गांव निवासी कमलेश पुत्र नथुनी ने आरोप लगाया था कि उस शाम करीब 6:30 बजे कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कई नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

पुलिस द्वारा की जा रहीं के बीच जांच अब एक वायरल हुए ऑडियो ने विवाद को बढ़ा दिया है। आरोप है कि मुकदमे से एक नामजद अभियुक्त का नाम हटाने के लिए सिपाही सतेंद्र चैबे द्वारा रिश्वत की मांग की गई। कथित ऑडियो में पहले ढाई लाख रुपये की मांग की बात सामने आई, बात में काफी जद्दोजेहद के बाद 1.80 लाख रुपये पर तय हुई।

इतना ही नहीं बल्कि बात तो यहां तक पहुंची कि दोनों लोग के बीच 'काम पक्का है' और 'गारंटी' जैसे शब्दों का भी जिक्र है, साथ ही नकद लेन-देन की बात भी सामने आई है। इन ऑडियो के सामने आने के बाद मामले की विवेचना और कारवाई पर सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा है कि यह प्रकरण गंभीर है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि होना बाकी है। यह वीडियो वायरल होते ही महकमे में भी हड़कंप मच गया।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग