2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
भीलवाड़ा की शांति भंग करने का अपराधी पकड़ा गया
Play video

भीलवाड़ा की शांति भंग करने का अपराधी पकड़ा गया

भीलवाड़ा। पुलिस ने गाय की पूंछ काट कर मंदिर में फेंककर भीलवाड़ा शहर का माहौल बिगाड़ने के मुख्य आरोपी को घटना के तीन दिन बाद दबोच लिया। पुलिस ने चार अन्य को हिरासत में लिया है। इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 28 Aug 2024, 10:03 PM IST

भीलवाड़ा। पुलिस ने गाय की पूंछ काट कर मंदिर में फेंककर भीलवाड़ा शहर का माहौल बिगाड़ने के मुख्य आरोपी को घटना के तीन दिन बाद दबोच लिया। पुलिस ने चार अन्य को हिरासत में लिया है। इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में गांधीसागर के समीप मंदिर में 25 अगस्त की सुबह गाय की कटी पूंछ मिली थी। पुलिस की विशेष टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटना स्थल के पास के 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मोबाइल बीटीएस डेटा लिया। गोवंश को हानि पहुंचाने वाले पूर्व चालानशुदा आरोपियों की सूची बनाई।

सीसी कैमरों में दिखे संदिग्धों के हुलिये से मेल खाते व्यक्तियों की क्षेत्र में पहचान के लिए डोर टू डोर सर्वे कराया। मुखबिर तंत्र से सूचना जुटाई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी की पहचान कर पूछताछ की। शास्त्रीनगर क्षेत्र के हुसैन कॉलोनी निवासी बबलू शाह (40) पुत्र निसार मोहम्मद फकीर ने वारदात करना कबूल किया।

गौरतलब है कि गाय की पूंछ काटने की घटना से साधु-संतों एवं हिंदूवादी संगठनों में रोष फैल गया था। घटना का विरोध कर रहे लोगों की लगातार दो दिन पुलिस के साथ कई बार झड़प हुई। पुलिस ने लोगों को खदेड़ने के लिए कई बार लाठियां भांजी। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।