5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नपा की २०० सब्जी विके्रताओं को सड़क से उठाकर व्यवस्थित करने की प्लानिंग फैल

-कचौरा मार्केट में लाखों की लागत से बना हॉकर्स जोन बना शोपीस, सड़क पर बैठकर बैची जा रही सब्जियां

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Aakash Tiwari

Sep 22, 2024

-कचौरा मार्केट में लाखों की लागत से बना हॉकर्स जोन बना शोपीस, सड़क पर बैठकर बैची जा रही सब्जियां
-अव्यवस्थाओं से खरीददारों को हो रही परेशानी
दमोह. कचौरा बाजार में सड़क पर बैठे सब्जी विक्रेताओं को हटाकर उन्हें हॉकर्स जोन में शिफ्ट करने की नपा की कोशिश पूरी तरह से नाकाम रही है। लाखों की लागत से तैयार हॉकर्स जोन महज शोपीस बनकर रह गया है। फुटकर सब्जी विक्रेता सड़क पर ही सब्जी की दुकान लगाकर व्यापार कर रहे हैं। सब्जी खरीदने के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट के अंदर सड़क पर सब्जी की दुकानें लगने से रास्ते तंग हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को भी काफी असुविधा उठानी पड़ती है। जाम जैसे हालात भी बनते हैं। विवाद तक की स्थिति निर्मित हो रही है।
-२०० से अधिक सब्जी विक्रेताओं को आवंटित हुई थी दुकानें
नपा द्वारा करीब ७ साल पहले हॉकर्स जोन का निर्माण कराया था। करीब दो सौ फुटकर सब्जी विक्रेताओं को जगह आवंटित की थीं। वर्तमान में मात्र दो से तीन दुकानें हॉकर जोन में लग रही हैं। वह भी बाहर की तरफ बैठकर सब्जी बैचने का काम कर रहे हैं। कई सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि हॉकर्स जोन के अंदर बाइकों का प्रवेश की व्यवस्था नहीं है। शुरूआत में अंदर ही दुकानें लगती थी, लेकिन सब्जी खरीदने कोई नहीं आता था। खरीददारों को बाइक चोरी होने का डर रहता है।
-सफाई व्यवस्था भी चौपट, गंदगी से पटा पड़ा मार्केट
मार्केट के अंदर स्वच्छता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। निस्तार के लिए हॉकर्स जोन में टॉयलेट बने हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग आसपास खुले में निस्तार कर गंदगी फैला रहे हैं। नियमित सफाई भी न होने से स्वच्छता प्रभावित हो रही है।

-जिम्मेदार बोले अभियान चलाएंगे
हॉकर्स जोन में फुटकर सब्जी विक्रेताओं को अंदर बैठाने के लिए जल्द ही एक अभियान शुरू कर रहे हैं। उम्मीद है कि सब्जी विक्रेताओं पर इसका असर होगा और वह अंदर सब्जी की दुकाने लगाएंगे। उनकी समस्याएं भी सुनी जाएंगी और उनका निराकरण किया जाएगा।

रितु पुरोहित, सीएमओ नपा