3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिजल्ट जारी करने में जल्दबाजी, अभी तो कॉपियां ही नहीं जंची

श्रीगंगानगर.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद भी प्रदेश भर में विज्ञान संकाय के सैकड़ों विद्यार्थी अब भी रिजल्ट के इंतजार में हैँ। पत्रिका पड़ताल में सामने आया कि बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी मीडियम के सरकारी स्कूलों और कुछ निजी संस्थानों के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों का परिणाम […]

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद भी प्रदेश भर में विज्ञान संकाय के सैकड़ों विद्यार्थी अब भी रिजल्ट के इंतजार में हैँ। पत्रिका पड़ताल में सामने आया कि बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी मीडियम के सरकारी स्कूलों और कुछ निजी संस्थानों के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों का परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है। इससे बोर्ड के एक साथ जल्दी परिणाम जारी करने के दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पर्याप्त परीक्षक उपलब्ध नहीं

बोर्ड ने तीन दिन पहले मंगलवार को कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन जो परिणाम जारी हुआ, उसमें जिले के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों और आरबीएसई से संबद्ध निजी स्कूलों में विज्ञान वर्ग के परिणाम लंबित हैं। जांच में सामने आया कि कॉपियों के मूल्यांकन में देरी इसका प्रमुख कारण है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या बढऩे के बावजूद पर्याप्त परीक्षक उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे उत्तर पुस्तिकाएं की समय पर जांच नहीं हो पाईं और परिणाम अपलोड में देरी हुई।

अगली कक्षा के आवेदन अटके

परिणाम में देरी का असर व्यापक है। कॉलेज प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन और अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। कई संस्थानों में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, ऐसे में बिना परिणाम के विद्यार्थी असमंजस में हैं। अभिभावक स्कूलों और शिक्षा विभाग के चक्कर काट रहे हैं, जबकि शिक्षकों के सामने स्पष्ट जवाब नहीं है।

साइंस वर्ग का रिजल्ट अटका

केस 1: इंदिरा चौक स्थित महात्मा गांधी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) में 12वीं विज्ञान वर्ग के 25 विद्यार्थियों का परिणाम जारी नहीं हुआ है।

केस 2: एसडी गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम विज्ञान के 30 विद्यार्थियों का परिणाम लंबित है। प्राचार्य ने बोर्ड स्तर पर कॉपियों की जांच लंबित होने की जानकारी दी है।

कॉपी जांच में देरी

कक्षा 12वीं में अंग्रेजी माध्यम के विज्ञान वर्ग और कुछ निजी स्कूलों के परिणाम कॉपी जांच में देरी के कारण लंबित हैं। जल्द ही इन्हें जारी कर दिया जाएगा।

अरविंदर सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीगंगानगर