28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात यहां मच गया बवाल, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ा, मवेशियों के कटे सिर मिलने से भड़के लोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Manish kumar Panwar

•

Updated: 21 Jun 2024, 1:16 AM IST

देर रात यहां मच गया बवाल, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

आक्रो​शित लोग टायर जलाकर प्रदर्शन करते हुए।

पाली. शहर के हैदर कॉलोनी मार्ग स्थित बांडी नदी में गुरुवार रात मवेशियों के कटे सिर मिलने के बाद बवाल मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई तथा मस्तान बाबा बांडी नदी मार्ग के बीच जाम लगा दिया। पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। लेकिन, आक्रोशित लोग मौके पर ही बैठ गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर बुलाया और विरोध प्रदर्शन के बीच मवेशी के अवशेषों को पशु चिकित्सालय भिजवाया। जाम के दौरान ही एक एसयूवी गाड़ी तेज रफ्तार से निकली। जिस पर आक्रोशित युवकों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद पुलिस ने लाठियों से उन्हें खदेड़ा। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। कई युवकों के सिर व हाथ पैरों में चोटें आई। घटना के बाद एडीएम डॉ.राजेश गोयल, एएसपी विपिन शर्मा, एसडीएम अशोक कुमार बिश्नोई, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह राठौड़, सदर थाना प्रभारी अनिल बिश्नोई, जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त जाप्ता तैनात रहा। जाम के दौरान पुलिस ने अन्य वाहनों का आवागमन रोक दिया। एएसपी विपिन शर्मा ने बताया कि मौके पर पशुओं के कंकाल मिले है। इन्हें शामिल कर वेटेरनरी हॉस्पिटल भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि ये कंकाल किसके है। विरोध प्रदर्शन के कारण क्षेत्र की आस पास की सभी दुकानें बंद हो गई। मौके पर काफी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

युवकों ने जलाए टायर, पुलिस ने खदेड़ा

आक्रोशित युवकों ने टायर जलाते हुए बेरीकेड्स तोड़ दिए। जिस पर पुलिस ने लाठीभांज कर उन्हें खदेड़ा। उसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग वहीं बैठकर दुबारा रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान पाली से जयपुर जाने वाली रोडवेज बस और कुछ कार चालकों को रोक नारेबाजी करने लगे।