
- सरकार ने नीट-यूजी परीक्षा देने वाले 24 लाख बच्चों के साथ धोखा किया: शहर अध्यक्ष पचौरी
- कांग्रेस ने सिविल लाइन चौराहे पर किया प्रदर्शन, चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंका
सागर. नीट-यूजी परीक्षा-2024 में पेपर लीक और मप्र नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को सिविल लाइन क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता रिमझिम बारिश के बीच सिविल लाइन चौराहे पर एकट्ठा हुए और फिर नारेबाजी करते हुए कालीचरण चौराहे तक पहुंचे। यहां पर पुतला दहन करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझपटी भी हुई, लेकिन पुलिस पुतला दहन नहीं रोक पाई। कांग्रेसियों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि नीट-यूजी 2024 की परीक्षा में परीक्षा माफियाओं से मिलकर पूरे देश में पेपर लीक करके लाखों रुपयों में बेचा गया, जिसमें व्यापक स्तर पर पैसों का लेनदेन कर भ्रष्टाचार किया गया। लाखों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि मप्र में नर्सिंग कॉलेजों में बड़े पैमाने पर घोटाले सामने आए हैं। भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है। इस दौरान अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, आशीष ज्योतिषी आदि ने भी संबोधन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। पुलिस ने जब उन्हें सड़क से उठाया तो फिर कांग्रेसियों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान पप्पू गुप्ता, शैलेंद्र तोमर, सुरेंद्र चौबे, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, रमाकांत यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र रोहण, कार्तिकेय रोहण, प्रियंकर तिवारी, वसीम खान आदि शामिल रहे।
Published on:
02 Jul 2024 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
